Sudarshan Today
सिरोंज

पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा के सम्मान में वार्ड नं 18 में मनोज सांईनाथ हुए निर्विरोध निर्वाचित

सुदर्शन टुडे ज़िला ब्यूरो चीफ रिमशा खान

सिरोंज । पूर्व मंत्री लक्ष्मीकांत शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वार्ड क्रमांक 18 की जनता जनार्दन ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज शर्मा साईनाथ को नगरपालिका चुनाव में निर्विरोध निर्वाचित किया है। नामांकन बापिसी के अन्तिम दिन बुधवार तक वार्ड 18 के भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को छोड़कर सभी उम्मीदवारों के द्वारा फॉर्म बापिस कर लिए गए। आगामी नगरपालिका चुनाव की दृष्टि से इसे भाजपा की जीत का शुभंकर माना जा रहा है। वार्ड 18 के निर्विरोध होने का समाचार सुनकर कार्यकर्त्ताओं में हर्ष की लहर दिखाई दी। इस मौके पर विधायक उमाकान्त शर्मा और नगरपालिका चुनाव संचालक तोरण सिंह दांगी के मार्गदर्शन में मुख्य बाजार में विजय जुलूस भी निकाला। इस दौरान कार्यकर्ता पूर्व मंत्री स्व. लक्ष्मीकांत शर्मा की तस्वीर भी सम्मान स्वरूप जुलूस में लेकर चल रहे थे। इसके पूर्व विधायक उमाकांत शर्मा ने गणेश मंदिर में गणेश जी को प्रसाद अर्पित किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक उमाकान्त शर्मा ने कहा की देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है ऐसे में नगर के समग्र विकास के लिए,पूर्व मंत्री स्व.लक्ष्मीकांत शर्मा जी के सपनों को साकार करने के लिए भाजपा की परिषद बनाने की आवश्यकता है। वार्ड 18 की जनता जनार्दन और प्रत्याशियों ने इसकी शुरुआत भी कर दी है उन्होंने नगर की जनता जनार्दन से सभी वार्डाे में पूर्ण बहुमत से भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की है। प्रभारी तोरण सिंह दांगी ने कहा कि में वार्ड के समस्त नागरिकों माता बहिनों का आभारी हूँ जिनके प्रयासों से हमें एक वार्ड निर्विरोध मिल सका। उन्होंने विधायक उमाकान्त शर्मा के नेतृत्व में नगर के बीस वार्डों से भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं को दिलाया। अंत मे आभार पारस तारण ने व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रमेश यादव,संतोष चौरे,राजेन्द्र गर्ग,डॉ. पी.के. विश्वास लियाकत मियां,रूपेश यादव,पप्पू साहू, जयनारायण सेन,सचिन शर्मा,मनमोहन साहू, रउफ भाई, संजीव शर्मा सीताराम कुशवाह, मनीष चौरसिया, मुनीम गौरी, बलजीत यादव, राजीव शर्मा सहित वार्डाे के भाजपा प्रत्याशी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Related posts

सीएम हाउस में भूमि शर्मा करेगी महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व

Ravi Sahu

नगर पालिका चुनाव में भाजपा ने मारी बाज़ी, 15 सीटों पर लहराया जीत का परचम, कांग्रेस 4 पर सिमटी,

Ravi Sahu

राहत की बारिश नगर पालिका की नाकामी से बनी आफत सड़क- मोहल्ले की हालात ख़राब

Ravi Sahu

भाजपा आईटी विभाग के जिला सह सयोंजक बनें – ऋषि शर्मा

Ravi Sahu

तीर्थ यात्रियों का किया स्वागत

Ravi Sahu

करंट लगने से भैंस की मौत, बिजली विभाग की लापारवाही के चलते हुआ हादसा

asmitakushwaha

Leave a Comment