Sudarshan Today
देश

अशोक वाटिका को लाडली लक्ष्मी उद्यान में तब्दील करने जुटायी जा रही है व्यवस्थायें

दैनिक सुदर्शन टुडे

गंजबासौदा (नितीश श्रीवास्तव) // नया बस स्टैंड स्थित अशोक वाटिका का जीर्णोद्धार कर लाड़ली लक्ष्मी उद्यान में तब्दील करने की कवायद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव द्वारा तेजी से की जा रही है।मंगलवार को नपा अध्यक्ष, श्रीरामलीला मेला समिति अध्यक्ष एवं उद्यान कर्मियों ने अशोक वाटिका का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उद्यान में मौजूद अव्यवस्थाओं को देखकर नगर पालिका अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की और संबंधित को जल्द व्यवस्थाएं जुटाने के निर्देश दिए।नया बस स्टैंड पर स्थित अशोक वाटिका का नाम बदलकर लाड़ली लक्ष्मी उद्यान किया जाना है। और इसकी तैयारियां भी चालू कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा अनुरूप इस उद्यान का जीर्णोद्धार अब नगर पालिका प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द कराने के लिए कार्यवाही चालू कर दी गई है। स्वयंसेवी संस्थाएं, शैक्षणिक संस्थाएं, सामाजिक संस्थाएं आदि के सहयोग से इस उद्यान का कायाकल्प जल्द होगा।निरीक्षण के दौरान पाई गई अव्यवस्थाओं को जल्द दूर किए जाने के लिए नपा अध्यक्ष श्रीमती शशि अनिल यादव द्वारा उद्यान प्रभारी को समझाइश दी गई।अशोक वाटिका के भीतर जन सुविधा केंद्र का अभाव भी था।इनका कहना है मैंने मौके पर जाकर अशोक वाटिका का निरीक्षण किया है यह दुर्गति का शिकार बना हुआ है और जल्द से जल्द इसे नवीन स्वरूप प्रदान करवाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। ताकि आम नागरिक, महिलाएं, छोटे बच्चे इस पार्क में आकर समय गुजार सकें।श्रीमती शशि अनिल यादव, अध्यक्ष नगर पालिका

Related posts

शासकीय महाविद्यालय, ईसागढ़ में युवा उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ग्रुप सी के कुलदीप, गौतम, प्रकाश, ओमप्रकाश, नीलेश तथा द्वितीय स्थान ग्रुप बी के सपना,पूजा, मनीषा, दया, मंजू और तृतीय स्थान ग्रुप डी के आशीष, दीपक, गजेंद्र, गौतम ,हरिप्रकाश, को मिला

Ravi Sahu

112बी जयंती पर याद किए गए डॉ राम मनोहर लोहिया

asmitakushwaha

आंगनबाड़ी केंद्र किसलपुरी कॉलोनी मोहल्ला में भाजपा मंडल अध्याश कृष्ण कुमार मिश्रा ने

Ravi Sahu

*भिकन गांव में अवैध हथियार (देशी पिस्टल) के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

Ravi Sahu

उत्तर प्रदेश के मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य, कक्षाएं शुरू होने से पहले करना होगा

Ravi Sahu

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड कुंभराज के मोहल्ला समिति श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य आरती

Ravi Sahu

Leave a Comment