Sudarshan Today
सिरोंज

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 30 वर्ष बाद सिरोंज आगमन कार्यकर्ताओं में आक्रोष – बैठक में 3 घण्टें लेट पहुचें नेता

 

 

सुदर्शन टुडे ज़िला ब्यूरो चीफ रिमशा खान

 

सिरोंज।

मध्यप्रदेश काग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ का 21 दिसंबर को सिरोंज आगमन होना है इसी की तैयारीओं को लेकर काग्रेंस की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बैठक का समय 1 बजें निर्धारित किया गया था वही नेतागण बैठक में 3 घंटे लेट पहुचें। जिससे कार्यकर्ताओं में निराश छा गई, और काफी इंतजार के बाद अधिकांश बैठक से वापस लौट गए।

 

*बैठक में कार्यकर्ता और नेता नदारत -* पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सिरोंज आगमन तैयारी और आमसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं और नेताओं को जिम्मेदारी दी जाना थी। लेकिन बैठक में कार्यकर्ता और नेताओं की स्थिति नगण्य रही। वही बैठक में चार दर्जन नेता भोपाल और विदिषा के थे जिसमें कुरवाई विधानसभा से सबसे अधिक नेता और कार्यकर्ता आए हुए थें। बैठक के अनुपात से देखा जाए तो 70 प्रतिषत कुरवाई के नेता और कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे। वही 20 प्रतिषत भोपाल,विदिषा के नेता और 10 प्रतिषत सिरोंज के नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहें। वही जनचर्चा का विषय यह बना रहा कि सिरोंज के कार्यकर्ता और नेता इस बैठक में क्यों नही पहुचें। यह काग्रेंस के लिए विचारनीय विषेष है। साथ ही बैठक में सिरोंज विधान सभा दावेदार प्रत्याषी और मोर्चा संगठन के जिम्मेदार नेता भी बैठक से नदारत रहें। वही ऐसा प्रतीत होता है कि इस भव्य कार्यक्रम के लिए सेक्टर प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष इस बैठक में क्यों नही आए।

 

*बैठक में भोपाल विदिश के नेता 3 घंटे पहुचे लेट -* नगर के शालीमार गार्डन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सिरोंज आगमन की तैयारियों की रूपरेखा तैयार और एतेहासिक स्वागत करने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। लेकिन बैठक का समय दोपहर 1 बजें का था वही बैठक में सभी कार्यकर्ता पहुचं गए लेकिन विदिषा जिलें के प्रभारी दीप चन्द्र यादव,अमित शर्मा एंव अन्य नेतागण 3 घण्टे बाद बैठक में पहुचें। बैठक में पूर्व से बैठे कार्यकर्ता और नेता 3 घण्टे इंतजार करने के बाद गबडा गए और बैठक से उठ कर चलें गए। वही जैसे ही नेताओं की आगवानी हुई तो आधा घण्टा नेताओं के स्वागत में ही चला गया।

 

*जिला काग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष ने मीडिया को रोका -* शालीमार गार्डन में आयोजित बैठक में जब पत्रकार कवरेज करने पहुचें और उनके साथ काग्रेंस आईटी सेल के सदस्य भी वहा पहुच गए। काग्रेंस नेताओं और कार्यकर्ताओं का उद्देश यह था कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 30 वर्ष बाद सिरोंज आगमन हो रहा है तो उनके आगमन की तैयार के लिए इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और प्रिंट मीडिया के माध्यम से प्रसार प्रचार ज्यादा हो सकें और कार्यक्रम एतेहासिक बन सकें। इसको लेकर कुछ जिम्मेदार नेताओं ने मीडिया कर्मियों को आमंत्रित किया था। लेकिन जैसे ही मीडिया कर्मियों ने बैठक के फोटो लेना चाहे तों इस पर जिला काग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष निषंक जैन ने मीडिया कर्मियों को कवरेज करने से मना कर दिया। इसको लेकर मीडिया कर्मियों के साथ काग्रेंस कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी देखी गई। वही कार्यकर्ताओं का कहना रहा कि इतनें बडें कार्यक्रम में कवरेज क्यों नही कराया जा रहा। वही यह जनचर्चा का विषय रहा।

 

कमलनाथ की चक्की जब पिसाई करती है तो बारिक ही पीसती है – पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 1993 में सिरोंज के समीप तीर्थक्षेत्र धाम ग्राम देवपुर मे मकर संक्रांति के मेलें में शामिल होने सिरोंज आए थें उस समय ंराष्ट्रपति शासन लगा हुआ था। वही देवपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक संबोधित की जा रही है। उस समय बैठक में पथराव भी हुआ था। वही कमलनाथ ने सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि कमलनाथ की चक्की जब चलती है तो वह बारिक ही पीसती है। उस मौके पर प्रदेष काग्रेंस के अध्यक्ष के रूप में सांसद दिग्विजय सिंह भी मौजूद थे।

 

*दिग्गी समर्थक रहें गोल -* सिरोंज लटेरी विधान सभा क्षेत्र में राजा दिग्विजय सिंह के समर्थक ज्यादा है वही बैठक में न तो उनके समर्थक देखे गए और न ही उनके चहितें कार्यकर्ता मौजूद रहें। शायद ऐसा माना जाता है कि सिरोंज लटेरी विधान सभा क्षेत्र में राजा दिग्विजय सिंह,पूर्व मंत्री जयवर्धन सिह के बिना काग्रेंस में सूई भी नही हिलती थी। लेकिन पिछले दो वर्षाे उनके क्षेत्र में भी नेताओं ने सेंग लगा दी।

 

*कार्यकर्ताओ और नेताओं ने ली जिम्मेदारी -* बैठक में यह विचार किया गया कि जनसभा को सफल बनाने के लिए भीड जुटाना पडेगी इसके लिए कुछ नेताओं ने अपने अपने स्तर पर भीड जुटानें के लिए जिम्मेदारी ली। तो वही किसी ने कहा 1 हजार तो किसी ने कहा 500 लोगों को हम जनसभा में ले आएगें। वही कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि एक ही कार्यकर्ता का सब लिस्टों में नाम है फिर कैसे काम चलेगा। इस मामलें को लेकर नेता आपसी में ही उलझ गए।

 

बैठक में यह नेता रहें मौजूद – काग्रेस के जिला प्रभारी दीपचन्द्र यादव,अमित शर्मा,देवदत्त सोनी,विधायक शंषाक भार्गव,जिला काग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष निषंक जैन,डॉ महताब सिंह यादव,काग्रेंस नेता सुभाष बोहत, जिला महिला काग्रेंस की अध्यक्ष प्रिंयका किरार, भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्यय राकेष कटारे, कमल सिलाकारी आदि मौजूद रहें।

 

इन नेताओं ने किया कार्यक्रम को संबोधित – वरिष्ठ इंका नेता केसर खान, जिला काग्रेंस उपाध्यक्ष एडवोकेट नरेन्द्र सिंह रघुवंषी,एडवोकेट अवधनारायण श्रीवास्तव,ब्लॉक काग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष सुरेष यादव,नगर काग्रेंस कमेटी के अध्यक्ष इरसाद गौरी,प्रदेष काग्रेंस कमेटी के सचिव सुरेन्द्र रघुवंषी,केष षिल्पी काग्रेंस के अध्यक्ष विनोद सेन,इंका नेता कमल सिंह यादव, लक्ष्मण सिंह राजपूत,डॉ वसीम खान, जुनेद खान,महामंत्री रजत गौंड,देवपुर ब्लॉक के अध्यक्ष नरेन्द्र पाटीदार,पार्षद नदीम खान,वरिष्ठ पार्षद रामदयाल विष्वकर्मा, महामंत्री फरीद खान,पूर्व अल्पसंख्यक काग्रेंस के अध्यक्ष हारून बैग,कार्यक्रम के संचालक भरतदीप मेहता, अषोक यादव, खिलन सिंह राजपूत,जनपद सदस्य अतीक मंसूरी, रामबाबू कुर्मी, कमलेष कुषवाह,डॉ अषोक शर्मा,हेमन्त राजपूत,चन्दू कारीगिर आदि काग्रेंस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

भागवत कथा के तीसरे दिन सती चरित्र रोचक प्रसंग

Ravi Sahu

दान करने से धन कम नहीं होता बल्कि बढ़ता है- पं नवनीत शर्मा

Ravi Sahu

शासकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविधालय से शिक्षक रहते है नदारद शिक्षकों की मनमर्जी समय से पहले चले जाते है घर

Ravi Sahu

विद्यार्थी परिषद द्वारा स्‍वधीनता के अमृत महोत्‍सव पर नवोदय कार्यक्रम का किया आयोजन

Ravi Sahu

नाली पर लगी लोहे की जालियां चोरी होने से आवागमन में परेशानी

Ravi Sahu

जमीन हड़पने को लेकर पत्नी ने अपने प्रेमी व साथियों के साथ मिलकर की पति की हत्या

Ravi Sahu

Leave a Comment