Sudarshan Today
बैतूलमध्य प्रदेश

हिंदू मुस्लिम युवाओं ने दिया इंसानियत का परिचय असहाय बुजुर्ग का अपनों की तरह किया अंतिम संस्कार

सुदर्शन टुडे समाचार जिला ब्यूरो चीफ रामेशवर लक्षणे बैतूल

बैतूल। कोठी बाजार मोक्षधाम में शनिवार को एक अंतिम संस्कार सांप्रदायिक सद्भाव और मानवता की मिसाल बन गया। यहां हिंदू मुस्लिम युवाओं ने इंसानियत का परिचय देते हुए असहाय वृद्ध का मिलकर अंतिम संस्कार किया। यह युवा मानव सेवा के क्षेत्र में निरंतर काम कर रही हेल्प केयर यूथ क्लब से जुड़े हुए हैं। वाकई ऐसी मिसाल कम देखने को मिलती है। वह भी इसलिए कि मृतक का कोई रक्त संबंधी वहां मौजूद नहीं था। ऐसी परिस्थिति में हेल्प केयर टीम के निसार खान, चिंटू तैयब खान, शिवम प्रजापति, मुस्कान सोनी, विमल मालवीय ने मिलकर अपनों की तरह बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया।

दरअसल, शहर की सामाजिक संस्था मातोश्री एक वृद्धाश्रम का संचालन करती है। मातोश्री आश्रम में निराश्रित बुजुर्ग रहते हैं। सभी की उम्र उस पड़ाव पर है, जब अपने अक्सर साथ छोड़ देते हैं। वृद्ध आश्रम में 85 वर्षीय बुजुर्ग रामजी भी पिछले वर्ष से रह रहे थे। शनिवार सुबह लगभग 9 बजे उनका देहांत हो गया। इसकी सूचना आश्रम संचालक मनोज बिष्ट ने हेल्प केयर यूथ क्लब को दी थी। इसके बाद हेल्प केयर यूथ क्लब के सदस्यों ने आश्रम पहुंचकर बुजुर्ग को कोठी बाजार मोक्षधाम ले गया जहां उनका हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया गया। मनोज बिष्ट ने बताया कि बुजुर्ग रामजी 2021 में असहाय अवस्था में मिले थे। उन्हें मातोश्री आश्रम में रखा गया था। अब तक परिवार का पता नहीं चल पाया।

हिंदू मुस्लिम युवाओं ने दिया इंसानियत का परिचय
असहाय बुजुर्ग का अपनों की तरह किया अंतिम संस्कार

Related posts

कुंवर शंकर शाह व रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का किया आयोजन जिला पंचायत सदस्य ने की जनसभा

Ravi Sahu

नवरात्रि के अंतिम दिवस पर निकाली मां की भव्य पद यात्रा ।

Ravi Sahu

लाड़ली बहना और अमित शाह के कारण रहे आश्चर्यजनक परिणाम- जयवर्धन सिंह

Ravi Sahu

जिला पुलिस ने कॉमनिग गस्त के दौरान 233 गिरफ्तारी वारंट तामील किए

Ravi Sahu

सुकली गांव के युवा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पेश की गई मिशाल

Ravi Sahu

ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर दिनेश कुमार ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र

asmitakushwaha

Leave a Comment