सुदर्शन टुडे गुना
।।राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का किया आभार व्यक्त।।
विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हाल के बाद राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने मीडिया से चर्चा करते हुए इसे लाड़ली बहना योजना की भावुकता वताया। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने राघौगढ़ विधानसभा के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता ही राजा होती है। जनता का मत और निर्णय हम सबने स्वीकारा है। इस अवसर पर उन्होंने मप्र में भाजपा के रिकॉर्ड बहुमत पर उन्होंने कहा कि हमें इसकी बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। यह शिवराज सिंह की लाड़ली बहना योजना के कारण हुआ है या अमित शाह की रणनीति के कारण। लेकिन हम जनता के निर्णय को स्वीकारते हैं। कुछ लोग कांग्रेस के जीते भी हैं। हमें वह भी स्वीकार करना होगा। लेकिन जो मर्जन आई हैं जीत की उस पर आश्चर्य हो रहा है। चुनावों में कोई हारता है कोई जीतता है। अमूनन जीत दस से बीस हजार की होती है, लेकिन इस बार 60 से 70 हजार की जीत आश्चर्यजनक है।यह कांग्रेस के लिए चिंता की विषय है।