भैंसदेही/मनीष राठौर
भैसदेही:- कांग्रेस की “भारत जोड़ो यात्रा” को लेकर बैतूल एन.एस.यू.आई की तैयारियां जोरों पर है।भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नीरज कुंदन जी व राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी श्री नितिश गौड़ जी की सहमति से एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री आशुतोष चौकसे जी की मंशानुसार एन.एस.यू.आई के जिला समन्वयक हर्ष भुसारी ने बैतूल जिले की भैसदेही विधानसभा समन्वय का दायित्व निखिल सोनी को सौंपा गया। इस आशा और उम्मीद के साथ की भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को सुनिश्चित करेगे एवं भारत जोड़ो यात्रा को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगे। निखिल सोनी को भारत जोड़ो यात्रा विधानसभा समन्वयक बनने पर इष्ट मित्रों मैं बधाई प्रेषित कि है।