Sudarshan Today
जबलपुर

राष्ट्रीय आई.टी.यू.अवार्ड से सम्मानित हुए गुरु शिष्या

आदि आई.टी.यू. राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हुए

जबलपुर : इंडियन ताइक्वांडो यूनियन द्वारा आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक एवं रेफरी प्रशिक्षण सेमिनार हुआ सम्पन्न। इंडियन ताइक्वांडो यूनियन के महासचिव मुकेश कुमार साहू ने बताया कि इंडियन ताइक्वांडो यूनियन द्वारा दो दिवसीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रशिक्षक एवं रेफरी प्रशिक्षण सेमिनार का आयोजन उड़िसा राज्य के एडम्स साहित्य हाउस परिसर में किया गया जिसमें सम्पूर्ण भारत वर्ष से 85 खिलाड़ियों ने भाग लिया,साथ ही उन्होंने बताया कि भारतीय ताइक्वांडो यूनियन द्वारा हमेशा समय-समय पर कुक्कीवॉन विश्व ताइक्वांडो मुख्यालय दक्षिण कोरिया से ताइक्वांडो खिलाड़ियों को नए-नए नियमावली व तकनीकों से अवगत कराते हुए अभ्यास कराया ।आई.टी.यू. हर संभव प्रयास कर रहा है। भारतीय ताइक्वांडो संघ के तकनीकी निर्देशक मास्टर सुमित कुमार घोष ने ताइक्वांडो की नई तकनीकों और नियमों के साथ 85 खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया और रेफरी और प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। इस वर्ष भारतीय ताइक्वांडो संघ के पाँच वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के कारण 16 अक्टूबर को सायं 5 बजे एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि शारदा प्रसाद नायक विधायक राउरकेला एवं अध्यक्ष जिला योजना बोर्ड सुंदरगढ़, विशिष्ट अतिथि सुमन दत्त सेवानिवृत्त डीएसपी ओडिशा , इंडियन ताइक्वांडो यूनियन महासचिव मास्टर मुकेश कुमार साहू की उपस्थिति में सभी मास्टर्स और रेफरी और प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया गया.जिन मास्टर एवं प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया । उनके नाम निम्नानुसार हैं ओडिशा राज्य से: मास्टर अमित कुमार राउत (पुरी),मास्टर अनिल कुमार राउल (अनुगुल), देवानंद चौहान (बलांगीर), छत्तीसगढ़ राज्य से: मधेस्वर कुमार रवि (सूरजपुर),झारखंड राज्य से: मास्टर अमित कुमार (देवघर),सुनील कुमार प्रसाद (जमशेदपुर),मिश शिल्पी दास (जमशेदपुर), पश्चिम बंगाल से: मास्टर सुमित कुमार घोष (चंदननगर), मास्टर नंदिनी चक्रवर्ती (हुगली), किशोर कुमार पंडित (खड़गपुर),मध्य प्रदेश से: मास्टर राजकुमार यादव (जबलपुर),सुश्री शिवानी बेन (जबलपुर), देवशरण सिंह(अनूपपुर),बिहार से: मास्टर सुभाष नारायण सिंह (मधुबनी),आंध्र प्रदेश से: मास्टर करुणाकर एस. सेठी (गुंटूर),उत्तर प्रदेश से: मास्टर मनोज कुमार (मथुरा),महाराष्ट्र से: किरण एस. सालेकर (पुणे) ।

Related posts

साइंस कॉलेज के विधार्थियों को मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से कराया अवगत

Ravi Sahu

जबलपुर होम साइंस कॉलेज में अतिथि विद्वानों को नहीं दिया जा रहा आमंत्रण पत्र,आक्रोशित अतिथि विद्वानों द्वारा किया गया आंदोलन

Ravi Sahu

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का जबलपुर नगर आगमन पर किया भव्य स्वागत

Ravi Sahu

सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 810 वे उर्स पर हुसैन चौक मदरसा अरबिया फलादाना के विधार्थियों ने छटी उर्स हषोल्लास के साथ मनाया

asmitakushwaha

सांसद राकेश सिंह ने कोलकाता की नई वायुसेवा का किया शुभारंभ

Ravi Sahu

एमएसएमई को लेकर बैठक संपन्न

Ravi Sahu

Leave a Comment