राजपुर से राहुल गुप्ता की रिपोर्ट
राजपुर-: राजपुर विधानसभा के ग्राम वासवी में नवरात्रि महोत्सव के पूर्व ग्राम पंचायत वासियों ने नवरात्रि के पावन पर्व से पहले सप्तमातृका एवं नवदुर्गा मंदिर में महिलाओं के द्वारा सफाई का कार्य किया गया जिसमें मंदिर में आवागमन में कोई समस्या नहीं होगी वही गरबा पांडाल भी लगाए जाएंगे जिसमें सभी के द्वारा गरबे किए जाएंगे इस सफाई कार्यक्रम में ग्यारस की महिलाएं पदमा जीजी कमला बाई धना माताजी सजन बाई गोदावरी बाई मांगी देवी और दलकी बाई माता भूरी बाई एवं समस्त सामाजिक महिलाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश निगवाल उपस्थित रहे जिन्होंने सफाई कार्यक्रम चलाया एवं मंदिरों की सफाई की।