Sudarshan Today
मध्य प्रदेशहरदोई

कैबिनेट की बैठक में पाली नगर पंचायत सीमा विस्तार पर मंजूरी मिलने पर पूर्व प्रधान वा मंडल अध्यक्ष ने मिठाई बांटकर खुशी जताई 

 

हरदोई पाली । सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रयासों के चलते मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पाली नगर पंचायत सीमा विस्तार पर मंजूरी मिल गई। सीमा विस्तार मिलने की खबर जैसे ही कस्बा पहुचीं लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।

आपको बता दें की पाली नगर की सीमा विस्तार की प्रक्रिया लंबे समय से चल रही थी। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू व जिलाध्यक्ष सौरव मिश्रा नीरज लगातार सीमा विस्तार को लेकर प्रयासरत थे। मंगलवार को कैबिनेट में सीमा विस्तार को मंजूरी मिल गई। जिसमें आस पास के तकरीबन नौ गावं जुड़ जाएंगे। कस्बे में खबर लगते ही लोगों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर एक दूसरे को बधाई दी। भगवंतपुर गावं के पूर्व प्रधान अमर प्रकाश बाजपेई ने बताया सीमा विस्तार में भगवंतपुर सहित नौ गावं जोड़े जाएंगे। जिससे नगर व क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलेगी। पूर्व प्रधान ने इस मौके पर ग्रामीणों को मिठाई खिलाकर उनका मुह मीठा कराया। भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी, राकेश शुक्ला, राजेश शुक्ला, नारायण दीक्षित ,बबलू बाजपेई ,अमित अग्निहोत्री, आशुतोष मिश्रा, कुलदीप मिश्रा, राकेश शुक्ला आदि ने विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू का आभार व्यक्त किया है।

 

इनसेट

 

*ये गावं जुड़ेंगे विस्तार होने पर*

 

सीमा विस्तार में सरायसैफ पंचशाला, पाली पंचशाला, भगवंतपुर बाहर टाउन एरिया, पाली बाहर टाउन एरिया, साड़ीखेडा, राजारामपुर, अहमदपुर बाहर टाउन एरिया, ख़्वाजगीपुर और गुटकामऊ गावों को जोड़ा जाएगा।

Related posts

खेल स्टेडियम नही होने का दंश भोग रहे है तहसील भर के खिलाड़ी कच्चे खेल मैदान पर तैयार हो रहे भविष्य के खिलाड़ी कच्चे मैदान पर करते है खिलाड़ी प्रेक्ट्रिस खेल मैदान के लिए जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक स्तर पर नहीं हुई अब तक पहल मैदान के अभाव में परेशान खिलाड़ी, जल्द बनाना चाहिए खेल मैदान

Ravi Sahu

घटिया कार्य करने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध ब्लैकलिस्टेड किए जाने की कार्यवाही की गई

Ravi Sahu

दिवाली के बाद बुंदेलखंड में मौनिया नृत्य की टोलियां गांव गांव भ्रमण करते हुए अपनी कृष्ण भक्ति और प्रकृति पूजक सनातन परंपरा को दर्शाती हैं.

Ravi Sahu

प्रभु और राम करेंगे 2 करोड़ 40 लाख के विकास कार्यों का भूमि पूजन

Ravi Sahu

रीडिंग कैंपेन के तहत चलित पुस्तकालय रथ पंहुचा जामरिया, बंधारा फल्या पलसूद,विद्यार्थियों के साथ पालको ने भी लाइब्रेरी की पुस्तके पढ़ी

Ravi Sahu

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले अवैध हथियारो की तस्करी करने जा रहे हथियार तस्कर उनाव पुलिस द्वारा गिरफ्तार

Ravi Sahu

Leave a Comment