Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसिलवानी

खेल स्टेडियम नही होने का दंश भोग रहे है तहसील भर के खिलाड़ी कच्चे खेल मैदान पर तैयार हो रहे भविष्य के खिलाड़ी कच्चे मैदान पर करते है खिलाड़ी प्रेक्ट्रिस खेल मैदान के लिए जनप्रतिनिधि सहित प्रशासनिक स्तर पर नहीं हुई अब तक पहल मैदान के अभाव में परेशान खिलाड़ी, जल्द बनाना चाहिए खेल मैदान

 संवाददाता सुदर्शन टुडे सिलवानी

सिलवानी ।। नगर में खेल स्टेडियम ना होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है स्टेडियम ना होने के कारण खिलाड़ियों को सीएम राईज स्कूल के बचे हुए ग्राउंड पर ही प्रैक्टिस करना पड़ती है ।व्यवस्थित खेल मैदान ना होने के कारण खिलाड़ियों को मजबूरन निजी मैदानों का सहारा लेना पड़ रहा है। ऐसे में खिलाड़ियों को मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल पाती है। यही कारण है कि नगर से बड़े स्तर पर खिलाड़ी नहीं निकल पा रहे हैं। मैदान के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है लेकिन इसके बाद भी जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक स्तर पर अब कोई पहल नहीं हुई है।नगर में बड़े आयोजन से लेकर अन्य गतिविधि कराने के लिए मैदान की दरकार है।इसके बाद भी इस ओर कोई सुध नहीं ले रहा है। राज्य सहित केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजना निकालती है लेकिन सिलवानी नगर में खेल मैदान नहीं होना सौतेला सा व्यवहार लगता है।  कच्चे मैदान पर करते है खिलाड़ी प्रेक्ट्रिसः- नगर के सीएम राईज स्कूल के पास एक छोटा व कच्चा खेल मैदान है। इस कच्चे खेल मैदान पर ही खिलाड़ी विभिन्न खेलो की प्रेक्ट्रिस करते है। कच्चे खेल मैदान पर खेलो के दौरान खिलाड़ी गिर कर चोटिल भी हो चुके हैं।सैर सपाटे के लिए कॉलोनियो व सड़क किनारे का लेते हैं मुकेश साहू ने बताया कि नागरिक योग, प्राणायाम के साथ सैर सपाटे के लिए जागरूक हो गए हैं। नगर में बड़ा मैदान न होने के कारण महिलाएं व बुजुर्ग़ कॉलोनियों व सड़क के किनारे में सुबह से दिखाई देते हैं। लोग का कहना है कि रोड पर सैर सपाटा करने जाते हैं लेकिन वह तेज वाहनों के कारण हादसे होने की संभावना रहती है। इससे लोग परेशान है। अगर नगर में बड़ा स्टेडियम बन जाए तो खिलाड़ियों सहित सेहत बनाने वालों को सुविधा मिलेगी। वहीं वरिष्ठ खिलाड़ी इमरान खान का कहना है कि कई बार शासन प्रशासन को हम स्टेडियम की मांग का ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन अभी तक कोई भी सम्मानजनक व्यवस्था शासन प्रशासन से नहीं की गई है!

शासन स्तर पर खरीदी जा सकती है सरकारी जमीनः- शहर में खेल मैदान को लेकर सरकारी जमीन का उपयोग किया जा सकता है या शासन स्तर पर जमीन को खरीदा जा सकता है। इसके लिए नगर परिषद व राज्य शासन से बड़ा बजट लेकर मैदान की सुविधा दिलाई जा सकती है। इसमें सिलवानी कृषि फार्म हाउस सहित अन्य बड़े खाली मैदान को तैयार कर उसे स्टेडियम का रूप दिया जा सकता है। मैदान पर घास व पानी की व्यवस्था कर मैदान बनाया जा सकता है। हालांकि करीब 10 साल पूर्व नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा तहसील मुख्यालय पर स्टेडियम बनाने की धोषणा की गई

थी। लेकिन इन 10 सालो में धोषणा को पंख नही लग सके है। बताया जा रहा है कि स्थानीय प्रशासन के द्वारा सिविल अस्पताल के बगल में कृषि विभाग की जमीन का प्रस्ताव बनाकर कलेक्टर को पहुंचा दिया गया है ।

 

हेलीपेड मैदान का खिलाड़ी करते थे उपयोगः-

 

नगर के हेलीपेड मैदान का उपयोग खिलाड़ी खेलों की प्रेक्ट्रिस में करते थे। इस मैदान पर खेल प्रतियोगिताए सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते थे। लेकिन

इस हेलीपेड मैदान पर सीएम राईज स्कूल भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसके चलते यह मैदान भी कमोवेष समाप्त होता जा रहा है।

ज्ञापन देने तक सीमित रहा अभियान, कांग्रेस ने नही किया आंदोलन-

नगर में खेल स्टेडियम का निर्माण कराएजाने की माुंग को लेकर नगर के खेल प्रेमियो व खिलाडि़यो के द्वारा अनेको दफा प्रशासन को ज्ञापन देकर नगर में खेल स्टेडियम का निर्माण कराए जाने की मांग की गई। लेकिन मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के द्वारा खेल स्टेडियम का निर्माण कराए जाने की मांग को लेकर आवाज नही उठाई गई। फल स्वरुप तहसील मुख्यालय खेल स्टेडियम विहीन बना हुआ है। नगर के खिलाड़ी व खेल प्रेमियो ने जन प्रतिनिधियो व प्रशासनिक अधिकारियो से नगर को खेल स्टेडियम की सौगात दिए जाने का आग्रह

किया हैं।

Related posts

महिलाओं के सम्मान में कांग्रेस मैदान मे

Ravi Sahu

चिरूला थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, झांसी – दतिया बॉर्डर अंतराजीय नाका चिरूला पर चेकिंग के दौरान 2,20,000/- रुपए किए जप्त

Ravi Sahu

किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं, चना,मसूर तथा सरसों खरीदने हेतु पंजीयन किया जायेगा एक मार्च तक

Ravi Sahu

जिला पंचायत सदस्य ने गरीब बच्चो को गर्म कपड़े और कंबल देकर मनाया अपना जन्मदिन

Ravi Sahu

विद्यालय में पुलिस ने छात्र-छात्राओं से किया संवाद

sapnarajput

*सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत सेंधवा शहर पुलिस ने सिविल हॉस्पिटल सेंधवा के सहयोग से निशुल्क आई चेक अप कैंप आयोजित कियाा कैंप में करीब 60 लोगों की आंखों का चेकअप किया गया जिसमें 26 लोगो की दूरदृष्टि,6 लोगो कि निकट दृष्टि कमजोर पाई गई, 2 लोगों की आंखों में मोतिया बिंद पाया गया जो उन्हें सही नंबर का चश्मा लगाने की सलाह दी गई*

Ravi Sahu

Leave a Comment