सुदर्शन टुडे गुना।
अपर सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस के मार्गदर्शन में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूँ तथा चना, मसूर एवं सरसों का पंजीयन कार्य दिनांक 05 फरवरी 2024 से 01 मार्च 2024 तक किया जायेगा। ई-उपार्जन पोर्टल के ड्रोपडाउन में प्रदर्शित केन्द्रों को अनुसार वर्तमान में जिले में 35 पंजीयन केन्द्र निर्धारित किये गये है। जिले के समस्त किसान 35 पंजीयन केन्द्रों पर तथा जिले के कामन सर्विस सेन्टरों, एम.पी.ऑनलाइन कियोस्को, लोकसेवा केन्द्रों, साइबर कैफो, सहायता केन्द्रो एवं किसान मोबाईल एप पर किसान पंजीयन करा सकते हैं चना, सरसों, मसूर का पंजीयन प्रथक से नीती आने पर उक्त समिति द्वारा पंजीयन का कार्य किया जायेगा