सुदर्शन टुडे बिलाल मोहम्मद
विदिशा-आगामी 26 मई को प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कागपुर आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रशासनिक अधिकारियों ने कागपुर पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का मौका मुआयना किया, ज्ञात हो कि 26 मई को शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह बघेल के साथ कागपुर में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आदरणीय मुकेश टंडन , जिला भाजपा अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन , विधायक कुरवाई श्री हरि सिंह सप्रे , पूर्व विधायक रूद्र प्रताप सिंह , राम मोहन बघेल , राकेश शर्मा , उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह सोलंकी जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र रघुवंशी, मंडल अध्यक्ष सचिन तिवारी उपस्थित रहे जिला प्रशासन की ओर से कलेक्टर उमाशंकर भार्गव पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ,ई पीडब्ल्यूडी हेमंत राजपुत एसडीएम , विद्युत मंडल, जल संसाधन अन्य विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया