Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसिलवानी

भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने किया जन संपर्क।

 

संवाददाता। दैनिक सुदर्शन टुडे

 

सिलवानी। विदिशा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को अधिक से अधिक मतों से चुनाव जितानें के लिए सिलवानी मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला युवा नेता पूर्व मंत्री के जेस्ट पुत्र दुर्गेश राजपूत नें महाजन संपर्क अभियान किया। जिसमें मंडल पश्चिम पोलिंग क्रमांक 202 सलैया रीमझा 192 में किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने
कहा कि लोकसभा चुनाव के मतदान तक सब काम छोड़कर प्रत्येक बूथ पर भाजपा को लीड दिलवानें के लिए जुट जाएं।
नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का है चुनाव
शुक्ला नें कहा कि लोकसभा का यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है। यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनानें का चुनाव है, देश को दुनिया का सिरमौर बनानें का चुनाव है। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ का मोर्चा संभाल ले। लाभार्थी सहित प्रत्येक मतदाता से सतत संपर्क कर मप्र और केंद्र सरकार की
जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दें। जिससे प्रत्येक बूथ पर भाजपा के पक्ष में अच्छा माहौल बनेगा जो हमारे नेता शिवराज सिंह चौहान को अधिक से अधिक वोटो की जीत सुनिश्चित करेगा। इस महाजन संपर्क अभियान में मनीष रघुवंशी विजय शर्मा बृजेश दीक्षित दादू वीर रघुवंशी अशोक रघुवंशी सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

नगर परिषद पिपरई को बनने और चुनाव होने के बाद पहली बैठक पार्सदो के साथ विकास पर चर्चा कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Ravi Sahu

जन्माष्टमी चल समारोह की तैयारी को लेकर सर्व यादव समाज की बैठक 31 को

Ravi Sahu

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर

asmitakushwaha

सिलवानी के 6 खिलाड़ी खेलेंगे राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता

Ravi Sahu

’शासकीय रास्ते पर अतिक्रमण’ ’आदिवासियों को निकलने में हो रही परेशानी

Ravi Sahu

मां नर्मदा जी के भक्त को दी शुभकामनाएं

Ravi Sahu

Leave a Comment