Sudarshan Today
rajgarh

भाजपा को अच्छे RSS कार्यकर्ताओं की नहीं, रेत माफियाओं की है जरूरत! दिग्विजय सिंह गो मांस निर्यात करने वालों से भाजपा ने लिया चंदा,जनता का चूस रहे खून।

दिग्विजय ने पत्नी के साथ पहुंचकर जमा किया नामांकन फार्म।

राजगढ़। ( सुदर्शन टुडे)भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अच्छे स्वयंसेवकों व कार्यकर्ताओं की आवश्यकता नहीं बची है। अगर आवश्यकता बची है तो वह भू माफियाओं, रेत माफियाओं की जरूरत भाजपा को बची है।साथ ही 1947 से लेकर जब तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार रही गरीब कल्याण की दिशा में अनुसूचित जाति,आदिम जाति, जनजाति के उत्थान के साथ ही युवाओं को रोजगार देने का काम कांग्रेस की सरकार ने समय-समय पर किया है। लेकिन जब से देश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, महंगाई आसमान छू रही है ,गैस टंकी 300 से 1000 तक पहुंच गई है ,खाने का तेल 60 से 125 में मिल रहा है,मिट्टी का तेल सवा तीन रुपए में मिलता था जिसे बंद करते हुए 50 से भी अधिक दामों में बाजार में बेचा जा रहा है।वहीं अन्य सामग्री की अगर बात की जाए तो वह आपसे छुपी हुई नहीं है। यह सरकार सिर्फ गरीबों का खून चूस रही है।यह कहना था मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजगढ़ लोकसभा के सांसद प्रत्याशी दिग्विजय सिंह का मंगलवार को महा अष्टमी के पावन पर्व पर सुबह मां जालपा के दर्शन के बाद उन्होंने पार्टी जिला अध्यक्ष व अपनी पत्नी के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन फार्म दर्ज करने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही अनुसूचित जाति, जनजाति के साथ ही अंबेडकर की भी घोर विरोधी रही है साथ ही भारतीय संविधान की भी भारतीय जनता पार्टी को घोर विरोधी बताते हुए उन्होंने कहा कि आज गरीब गरीब होता जा रहा है, अमीर और अमीर होता जा रहा है, किसान की लागत बढ़ती जा रही है, जबकि उसकी इंकम कम हो रही है। वहीं युवा बेरोजगार होकर सड़कों पर घूम रहे हैं। सरकारी पद खाली पड़े हैं नौकरियां नहीं मिल रही है। इसके खिलाफ हम लोकसभा क्षेत्र में जनता के बीच जाकर बात रखेंगे।

*गो मांस निर्यात करने वाले से भाजपा ले रही चंदा।*

कांग्रेस प्रत्याशी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जो कंपनियां भारत में गो मांस का निर्यात करती है उन कंपनियों से भारतीय जनता पार्टी चंदा ले रही है। वहीं उन्होंने कहा कि नकली दवाई बनाने वाली कई कंपनियो पर पहले छापा डाला जाता है, फिर बाद में उनसे चंदे के रूप में राशि लेकर उन्हें छोड़ दिया जाता है। जबकि इससे कई लोगों की जान के साथ खिलवाड़ नकली दवाई बनाने वाली कंपनियां कर रही है। उन्होंने ऐसी 300 से भी अधिक कंपनियों का जिक्र भी किया।

*राजगढ़ में उद्योग पर बोले दिग्विजय।*

जब मीडिया ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से राजगढ़ में लगने वाले उद्योगों को राघोगढ़ ले जाने का सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यह बात बिल्कुल निराधार है जिस वक्त उद्योग लगे उस वक्त राजगढ़ में पानी और गैस पाइपलाइन की जरूरत थी जो राजगढ़ में उपलब्ध नहीं थी यहां अगर कुछ उपलब्ध था तो वह थी सिर्फ भूमि लेकिन राघोगढ़ में भूमि के साथ ही पानी व गैस पाइपलाइन भी उपलब्ध होने से उद्योग वहां लगाए गए थे। उन्होंने कहा जब मेरी सरकार थी उसके पहले यहां की 50% आबादी पलायन करके जाती थी सरकार आने के बाद पलायन में काफी गिरावट आई थी।

हर ब्लॉक में दिया था 100 से 200 लोगों को रोजगार।*पूर्व मुख्यमंत्री ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं प्रदेश का मुख्यमंत्री था उस दौरान राजगढ़ जिला ही नहीं अपितु प्रदेश के सभी जिलों के प्रत्येक ब्लॉक में हमने 100 से 200 लोगों को सरकारी नौकरियों के माध्यम से रोजगार दिया था जिन में पंचायत सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व शिक्षक शामिल हैं आप चाहे तो धरातल पर पहुंचकर इसका सर्वे कर सकते हैं।लेकिन भाजपा के शासन काल में पद रिक्त होने के बाद भी युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रही।स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल।जिला चिकित्सालय में महिला की मृत्यु के बाद लगातार रेफर के मामले सामने आ रहे हैं। इस विषय में जब मीडिया ने पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि जिस राज्य का उप मुख्यमंत्री स्वयं स्वास्थ्य विभाग संभाल रहा हो और वह राजगढ़ का दौरा भी कर चुके हैं इसके बाद भी अगर इस प्रकार की व्यवस्थाएं स्वास्थ्य विभाग की दिखाई दे रही है तो इससे ज्यादा बड़ी बात निंदा की क्या हो सकती है। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी अमृता सिंह, पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, पूर्व सांसद नारायण सिंह आमलाबे , कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश पुरोहित, सुसनेर विधायक भेरू सिंह परिहार, राजगढ़ पूर्व विधायक बापू सिंह तंवर के साथ ही अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे जिनमें से सिर्फ पांच लोग ही पर्चा दाखिल करने कलेक्टर के चेंबर तक पहुंचे थे।

Related posts

शीत शिविर में शामिल स्वयंसेवकों ने किया प्रकट कार्यक्रम। विभिन्न शारिरिक विधाओं का हुआ प्रदर्शन

Ravi Sahu

बिना संसाधन जान जोखिम में डालकर काम कर रहे ठेकेदार के कर्मचारी।लगभग 40 फीट की ऊंचाई पर ना बेल्ट ना कोई सपोर्ट।

Ravi Sahu

कार्य के दौरान ही निर्माण की गुणवत्ता पर दिया जाए ध्यान मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सालय के भवन निर्माण का कार्य समय सीमा में पूर्ण हो 

Ravi Sahu

ठेकेदार नियम शर्तो को भूले, इसे अनदेखी कहे या लापरवाही।

Ravi Sahu

समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित

Ravi Sahu

नाबार्ड के अधिकारियों ने ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना का किया निरीक्षण।

Ravi Sahu

Leave a Comment