Sudarshan Today
rajgarhमध्य प्रदेश

शीत शिविर में शामिल स्वयंसेवकों ने किया प्रकट कार्यक्रम। विभिन्न शारिरिक विधाओं का हुआ प्रदर्शन

 

सुदर्शन टुडे राजगढ़

राजगढ़/ब्यावरा। सत्य मार्ग पर चलने वाले की हमेशा विजय होती है। संघ का कार्य ईश्वरीय कार्य है। प्रतिदिन हम भगवा ध्वज के सामने यह प्रार्थना करते है कि हम धर्म के साथ संघ मार्ग पर चलते रहें। कई बाधाओं के बाद भी संघ निरंतर चल रहा है। यह बात स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित आरएसएस के शीतकालीन शिविर के प्रकट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता क्षेत्र प्रचारक प्रमुख शिवराम समदरिया ने कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्र कार्य मे लगे कई स्वयंसेवक प्रतिदिन प्रार्थना में राष्ट्र का यह मंत्र बोलते है। यह मंत्र सिध्द हो रहा है। इसके बल पर ही संघ आगे बढ़ रहा है। तीन दिवसीय शारीरिक शीत शिविर स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर में सम्पन्न हुआ। जहां सैकड़ों स्वयंसेवकों ने शारीरिक गतिविधियों का प्रशिक्षण लिया। इन सभी गतिविधियों का सामूहिक प्रकटीकरण स्वयंसेवकों ने किया। स्वयंसेवकों ने एक साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से समता, नियुद्ध, दंड एवं योग का प्रदर्शन किया। शिविर में कुल 245 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेन्द्र कुमार दुबे ने की। कार्यक्रम में नगर संघ चालक राधेश्याम शर्मा सहित कई स्वयंसेवक शामिल हुए।

हम विजय की ओर बढ़ते जा रहे।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के निर्माण के बाद कई संकट सामने आए। स्वयंसेवक को जेल में डाला गया। लेकिन हम राष्ट्र कार्य से डिगे नहीं। तब से लेकर अब तक यह संगठन निरन्तर विजय की ओर बढ़ता जा रहा है। 1925 से लेकर आज तक कई प्रतिबंध एवं संकट आये। शाखा लगाने वालों को जेल में डाला गया। लेकिन संघ निरंतर बढ़ता जा रहा है। कई मायावी आये संघ के सामने लेकिन संघ ने उनका समान भी किया समाज को समरस करते हुए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि धर्म के पथ पर चलने वालों के सामने विचलित करने वाली कई बाधाएं आती है। लेकिन हम संघ मार्ग से विचलित नहीं होते।

प्रत्येक व्यक्ति को सामाजिक न्याय मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि भगवान ने प्रत्येक मनुष्य को बनाया है इसलिए उसके साथ सामाजिक न्याय होना चाहिए। प्रत्येक मनुष्य को जीवन जीने के लिए मूलभूत सुविधा मिलनी चाहिए। शिक्षा, स्वास्थ एवं रोटी, कपड़ा, मकान सबको मिलना चाहिए। संघ प्रतिदिन इसकी कामना करता है। शिक्षा व्यवस्था, राजनैतिक, सामाजिक व्यवस्था हिन्दू चिंतन के आधार पर होना चाहिए। मानवता की रक्षा करने के लिए भारतवर्ष की भूमिका ईश्वर में प्रदान की है। आज भारत ही विश्व के रंगमंच पर ऐसी भूमिका निभाकर युद्ध को रोक सकता है। उन्होंने कहा संघ का स्वरूप बड़ा व्यापक है। इसलिए देश के हर नागरिक को संघ को समझना चाहिए। संघ की तरह ही निष्ठा एवं सामूहिकता के गुण समाज मे आएंगे तो भारत पुनः वैभवशाली होगा।

विभिन्न गतिविधियों से जुड़ रही सज्जन शक्ति।

मुख्य वक्ता ने कहा कि संघ स्वयंसेवकों के गुणों का विकास करने के साथ सबको साथ लेकर चलने के मंत्र के साथ चल रहा है। संघ की विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से समाज की सज्जन शक्ति साथ जुड़ रही है। जो आने वाले समय मे सामाजिक परिवर्तन लाएगी। संघ की गतिविधियां कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, ग्राम विकास जैसी गतिविधियां समाज मे परिवर्तन लाने का कार्य कर रही है।

Related posts

वृद्ध को कंटेनर ने कुचला ,मौके पर हुई दर्दनाक मौत।

Ravi Sahu

65 गांवों को राजस्व ग्राम बनाने की अधिसूचना जारी, अब पंचायतें करा सकेगी विकास कार्य

Ravi Sahu

धूमधाम के साथ मनाई गई संत शिरोमणि गुरु रविदास जन्म जयंति

Ravi Sahu

पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा के नेत्रत्व में प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल में की मुलाकात

Ravi Sahu

संपूर्ण संआसार के धार हैं मेरे राम पंमोहितरामजी

Ravi Sahu

पवनकुमार अग्रवाल मित्र मंडल ने बाबा की पुण्यतिथि पर कराया भंडारा

Ravi Sahu

Leave a Comment