सुदर्शन टुडे न्यूज जिला ब्यूरो चीफ हीरा सिंह उइके की रिपोर्ट
मंडला। होली का त्योंहार पूरे देश भर में बड़े ही हर्षोल्लास और धूम से मनाया जाता है। होली हिंदू धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर होलिका दहन किया जाता है फिर इसके अगले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर रंगों वाली होली खेली जाती है। होली के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाने की पररंपरा है। इस वर्ष होलिका दहन 24 मार्च को है फिर 25 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। रंगों वाली होली से पूर्व होलिका दहन का विधान किया जाता है जिसका शास्त्रों में बहुत महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार होलिका दहन में सभी नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है और सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है।इस वर्ष फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 55 मिनट से आरंभ हो जाएगी जो 25 मार्च 2024 को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगी।