Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

खरगोन में बृज की तर्ज पर 40 दिनों तक खेली जा रही होली

 सुदर्शन टुडे

 ब्यूरो लुकमान खत्री

खरगोन में बृज के तर्ज पर 40 दिन तक होली खेली जाती है। इस दौरान होली आने के 5 पहले दिन फूलो से फिर सूखे गीले रंगो से ठाकुर जी के साथ होली खेलने के लिये श्रदालुओ की भीड उमडती है। खरगोन के गोवर्धन नाथ मंदिर और बृजधाम हवेली में बृज की तर्ज पर 40 दिन होली खेलने की परम्परा है। मंदिर की होली में रसिया गीत की भी धूम रहती है। वैष्णव संप्रदाय सहित सभी समाज और वर्ग के लोगो मे भारी उत्साह रहता है होली मे बुजुर्ग महिलाए युवक युवतियां ख़ासकर बच्चो मे खासा उत्साह रहता है इस रंगभरे उत्सव की शुरुवात रंगभरी एकादशी के दो दिन पूर्व से ही तैयारियां शुरू हो जाती है वैष्णव समाजजन अपने ठाकुर जी जो की गोवर्धन नाथ मंदिर पुरानी हवेली के नाम से प्रसिद्ध है उत्सव में शामिल होते है। होली के साथ ही रसिया गीत का आनंद उठाते है। गोवर्धन नाथ मंदिर में आज होली के दौरान जमकर आस्था और श्रद्धा देखी गई। जैसे जैसे होली का पर्व नजदीक आ रहा है, उत्साह श्रदालुओ में बढ रहा है। आस्था की होली में हर कोई श्रदालु भगवान के साथ होली खेलने के लिये आतुर नजर आता है।

Related posts

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के फार्म जनपद पंचायत झिरनिया में जमा किए जा रहे हैं

Ravi Sahu

सेमलपानी सीप नदी पर बना पुल रेलिंग नही होने के कारण दे रहा हादसो को निमंत्रण 

Ravi Sahu

मनाया गया भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर रामानुजगंज में भाजपा का स्थापना दिवस

Ravi Sahu

ट्रेक्टर में विस्फोटक मशीन व अवैध विस्फोटक सामग्री सहित आरोपी गिरफ्तार

Ravi Sahu

सीएम राइज विद्यालय में प्राचार्य ने किया ध्वजारोहण।

Ravi Sahu

*ग्राम रूनिजा में हिंदू संगठनों ने बाजार बंद करवा कर किया चक्का जाम, घण्टो तक बंद रहा आवागमन* 

Ravi Sahu

Leave a Comment