Sudarshan Today
बैतूल

किसानों की मांगों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन ट्रैक्टर रैली निकालकर कृषि उपज मंडी के सामने दिया धरना

सुदर्शन टुडे समाचार बैतूल

भैंसदेही। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भैंसदेही विधानसभा युवा कांग्रेस द्वारा जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष हेमंत वागद्रे, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम, युवा कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष राहुल छत्रपाल के उपस्थिति में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष महेश थोटेकर के नेतृत्व में अंबेडकर मैदान से कृषि उपज मंडी चिचोली ढाणा तक ट्रेक्टर रैली निकालकर प्रदर्शन किया।एवं कृषि उपज मंडी के सामने धरना प्रदर्शन कर महामहिम राज्यपाल के नाम अनुविभागीय अधिकारी भैंसदेही को ज्ञापन सौंपा।  जिला कांग्रेस ग्रामीण कमेटी के अध्यक्ष हेमंत वागद्रे ने कहा कि आज देश का किसान एमएसपी लागू करने को लेकर लगातार आंदोलन कर रहा जिसे सरकार लागू नहीं कर रही है।  आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र में प्रदेश के किसानों से 2700 रूपये प्रति क्विंटल पर गेहूँ और 3100 रूपये प्रति क्चिंटल समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की घोषणा की थी। लेकिन सरकार अपने ही वायदे और गारण्टी से मुकर रही है।  युवा कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष राहुल छत्रपाल,विधानसभा अध्यक्ष (पार्षद) महेश थोटेकर ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है, खराब हुई फसलों का सीघ्र मुआवजा दिया जाए। किसानों को सत्र 2020 से 2022 तक कोरोना के समय की फसल बीमा राशि सीघ्र दी जाए।कांग्रेसियों ने केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार से घोषणा पत्र में किये अपने वादों को पूरा करने को कहा।   प्रदर्शन में मुख्य रूप से सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष रानू ठाकुर,युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव सरफराज खान,ब्लॉक अध्यक्ष विकाश तायवड़े,कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य लिखितकर,नगर अध्यक्ष प्रतीक प्रजापति,कार्यकारी अध्यक्ष निखिल देशमुख,एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष निखिल सोनी,ब्लॉक अध्यक्ष देवेश आठवेंकर,नरेश मोहरे,मोरेश्वर पटेल,धर्मराज महाले,मोहित राठौर,दादी येवले,अनिल गिद,चुन्नीलाल यादव,सरवन सिंह ठाकुर,शेषराव आठोले,शिव ठाकुर,तिलकचंद साहू,अशोक उइके,वामन महाले,सुखदेव घाणेकर,चेपा करोचे,धन्नू धुर्वे,दलपत इवने,राजकुमार मर्शकोले,लखन परसाई,आंशुतोष झरबडे,फैजान पठान,सुभाष मोहरे,देवेंद्र लांगड़े,अलकेश चौहान,मयूर बारस्कर,विवेक बेले,नामदेव यादव,नाथूराम पोटे,दिनेश बारस्कर,वासू बारस्कर,जयनाथ अड़लक,गुड्डी कटारे,अशोक अड़लक,मंगेश सरियाम,आशीष परते,राजू महाले,निकलेश कोसे,अल्ताफ पठान,सेख हारून,आरिफ खान,सौरभ धाड़से,शिवपाल ऑठोले,शोएब पठान,राजीक भाई,एजाज शेख,भगत कौडे,भागवत लोखंडे,बबलू आर्य,राजकुमार मर्शकोले,राहुल उईके,संतोष इवने,मोहन धुर्वे,कैलाश धोटे, नागेश बांगरे,गजानन आठवेंकर,सोयेब विंध्यानी, परवेज काबरा,अफरोज भाई,नीलेश महाले,विजय भुस्कुटे,नामदेव सोनारे,सोनू सोनारे,श्रीराम चढ़ोकार,सागर ठाकुर,महेन्द्र सिंह चौहान,पंजाब आहके,पंकज जैन,बबलू ध्रुवे, संजू वरठी,विशाल परते,गेंदराव आहाके सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

युवा कांग्रेस का ब्लाक भीमपुर में सम्पन्न युवा संवाद कार्यक्रम भाजपा ने किया देश के युवाओं से छलावा-राहुल छत्रपाल भाजपा दलित-आदिवासी विरोधी -नरेद्र वाडिवा

Ravi Sahu

त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन परिणाम घोषित

Ravi Sahu

सावलमेंढा रेंज के मामला, अँधेरबावड़ी गश्ती दल ने सागौन से लदी मोटर साइकल पकड़ी,अंधेरे में चोर हुए फरार

Ravi Sahu

संस्था के द्वारा 27 जून से 30 जून 2022 तक प्राथमिक स्कूल में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम मना रही है संस्था

Ravi Sahu

कांग्रेस सेवादल ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की जयंती हॉस्पिटल पहुंचकर मरीजों को बांटे फल

Ravi Sahu

भाजपा की गंज नगर मंडल की कार्यसमिति की बैठक सम्प्पन।

Ravi Sahu

Leave a Comment