Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

5 सूत्रीय मांगों को लेकर श्रीमती अल्का सिंह डिप्टी कलेक्टर को दिया ज्ञापन

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भारतीय मजदूर संघ मध्य प्रदेश से प्राप्त निर्देशानुसार जिला कलेक्टर कार्यालय रायसेन में उपस्थित होकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका महासंघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती वसुधा मिश्रा एवं श्री मती प्रीति शर्मा जिला अध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ के नेतृत्व में तथा जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ अरविंद सिंह ठाकुर के सहयोग से स्थानीय समस्याओं को लेकर श्रीमती अल्का सिंह डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया। उक्त ज्ञापन कार्यक्रम में स्थानीय समस्याओं को लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को नियमित वेतन न मिलने की समस्याएं उनको प्राप्त होने वाले नेट बैलेंस को नियमित रूप से प्राप्त न होना। साथ ही महिलाओं की समस्याएं जैसे बस स्टैंड एवं बसों में उनके लिए अलग से स्थान निर्धारित किया जाए। कस्बों एवं शहरों में संचालित कोचिंग सेंटरों के आसपास असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कानूनी कारवाई की जाए और अन्य छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे श्री किशोर सिंह ठाकुर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ संभाग अध्यक्ष एवं पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ श्री मुरली मुरारी लाल सोनी भारतीय मजदूर संघ के श्रमिक नेता श्री हिमकर उपाध्याय जिला सचिव मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ श्री हरिप्रसाद जी सोनी श्री जगदीश शाक्य जी एवं काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं तथा सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

Related posts

बागली विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री बारेला से भेंट की

Ravi Sahu

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुढार महाविद्यालय में नवनिर्मित प्रयोगशाला, पुस्तकालय भवन का किया लोकार्पण

Ravi Sahu

भक्तों ने माता वैष्णों को चढ़ाई आस्था की चुनर।

Ravi Sahu

कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष डीएलआरसी की बैठक आयोजित

Ravi Sahu

नगर निगम के वार्ड नंबर 18 एवं 30 के सूकरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर की पुष्टि, प्रभारी कलेक्टर गेमावत ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

Ravi Sahu

रियल एस्टेट: 7 साल बाद भी रेरा एक्ट लागू नहीं करवा पा रहे अफसर

Ravi Sahu

Leave a Comment