सुनील शर्मा सुदर्शन टुडे देवास जिला ब्यूरो
बागली विधानसभा के उदयनगर, पुंजापुरा, बागली, चापडा, करनावद, से गए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष श्रीमती निर्मला सुनील बारेला से उनके विभागीय कार्यालय जाकर सप्रेम भेंट करते हुए। बागली क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया इस दौरान उदय नगर सीता वन मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, बागली नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष अमोल राठौर, चापड़ा सरपंच नाथू सिंह सेंधव, आर्थिक प्रकोष्ठ के बागली विधानसभा मीडिया प्रभारी सुनील योगी, भाजपा कार्यकर्ता डी.एल चौहान सहीत आष्टा क्षेत्र के कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे । कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद आदिवासी वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्रीमती निर्मला सुनील बारेला ने कहा कि शासन द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति परिवारों के लिए बहुत योजनाएं शुरू की है उनका लाभ अधिक से अधिक पूरे प्रदेश में मिले यही उनका लक्ष्य है। इसी दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, नाथू सिंह सेंधव, विजेंद्र दांगी आनंद जैन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अमोल राठौड़ सहित सभी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की