संवाददाता सुमित ठाकुर
बरेली शहर के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा की खुशी में श्रीरामोत्सव मनाया गया।विद्यालय को सर्किट एवं लाइट दिया से सजाया गया। प्रभु श्रीराम के सामने 501 दीपक जलाए गए। सुख शांति एवं ज्ञान वृद्धि की कामना की गई। विद्यालय प्राचार्य श्रीमती आकांक्षा भार्गव , शिक्षक अंकित आचार्य, श्रीमती रीता भार्गव, संध्या धाकड़ ने रामजन्मभूमि का महत्व एवं उसके इतिहास से बच्चों को अवगत करवाया। अखंड भारत का मानचित्र मिट्टी के दीपों से बनाया गया। बालिकाओं ने सुंदर सुंदर रंगोली बनाई एवं देर रात तक आतिशबाजी की। प्रिंसिपल श्रीमती आकांक्षा भार्गव ने बताया कि आज के दिन सेवा बस्ती में निर्धन लोगों के साथ रामोत्सव पर्व मनाना चाहिए। सबको मिठाई, कपड़े देना चाहिए। आज 500 वर्षो के लम्बे इंतजार की खुशियों का त्योहार है और इसे उल्लास से मनाना चाहिए।