डिण्डौरीः- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया के अनुशंसा पर शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डाॅ. प्रदीप द्विवेदी ने सेवानिवृत शिक्षक श्री गुलाब सिंह ठाकुर को जिला सह संयोजक के दायित्व पर नियुक्ति की है। श्री गुलाब सिंह ठाकुर सेवापूर्व भाजपा के जिला कार्यालय मंत्री व भारतीय जनता युवामोर्चा मण्डल अध्यक्ष अमरपुर जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन कर चुके है साथ ही 06 दिसम्बर 1992 के कारसेवक तथा अमरपुर खण्ड के खण्ड कार्यवाह एवं जिला गौ सेवा प्रमुख रह चुके है। इनकी नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया, शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे, वरिष्ठ नेता कैलाशचंद जैन, अशोक अवधिया, तुलसीराम कटैहा, डाॅ. सुनील जैन, राजेन्द्र प्रसाद पाठक, अनिल मिश्रा, ज्ञानदीप त्रिपाठी, पंकज सिंह तेकाम, प्रीतम मरावी, ज्योतिप्रकाश धुर्वे, मण्डल अध्यक्ष कृष्णकुमार मिश्रा, भाजपा के ज्येष्ठ, श्रेष्ठ पदाधिकारियो ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाईयां प्रेषित की साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की है।