Sudarshan Today
BADNAWARमध्य प्रदेश

कांग्रेस ने सेवा भाव की जगह सत्ता का भाव पाल लिया था: केंद्रीय मंत्री सिंधिया,

 

 

 

बिड़वाल में ज्योतिरादित्य सिंधिया की आमसभा में उमड़ा जनसैलाब

 

बदनावर। मध्यप्रदेश में सवा साल तक रही कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने सेवा भाव की जगह सत्ता का भाव पाल लिया था। जब कांग्रेस की सरकार आई तो बड़े भाई और छोटे भाई ने मिलकर वल्लभ भवन को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया। प्रदेश में उद्योग नहीं लाए, ट्रांसफर-पोस्टिंग का उद्योग शुरू करके भ्रष्टाचार का खेल खेला। कमलनाथ जी के पास अपने मंत्रियों से मिलने का समय नहीं होता था, वह बोलते थे ‘चलो, चलो, समय नहीं है’, तो वह जनता की क्या सोचते। कांग्रेस झूठ और लूट की पार्टी है, इस पर कभी भरोसा नहीं किया जा सकता। जब भी दिग्विजय जी और कमलनाथ को कुर्सी दिखती है उनकी आँखें चमकने लगती है।

 

यह बात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को बदनावर विधानसभा के ग्राम बिड़वाल में भाजपा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

 

*अस्पताल थे पर डॉक्टर नहीं, स्कूल थे-शिक्षक नहीं*

 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने जनसभा में कहा कि मुझे 2003 का समय याद है। यहाँ मेरे सामने बैठे अधिकतर लोग उस समय वोटर नहीं थे। उन्होंने वह भ्रष्टाचार और दुरावस्था का काल नहीं देखा जब बल्ब में रोशनी नहीं आती थी, गड्ढा कहां ख़त्म होता है, सड़क कहां शुरू होती है, ये पता ही नहीं चलता था। वो सड़क का ज़माना नहीं था, सिर्फ़ पगडंडी होती थी। अस्पताल होते थे पर डॉक्टर नहीं, स्कूल होते थे पर अध्यापक नहीं – ऐसा बुरा हाल था मध्यप्रदेश का।

 

*भाजपा की सरकार ने किया विकास*

 

सिंधिया ने कहा कि आजादी के बाद 55 वर्ष हमने कांग्रेस की सरकार देखी। उस कांग्रेस ने 2003 तक आपके और मेरे मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना कर छोड़ दिया था। कांग्रेस के बीमारू मध्यप्रदेश को भाजपा सरकार ने बदला है। जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से मध्यप्रदेश का विकास हुआ है। पिछले 18 सालों में प्रदेश में हजारों किलोमीटर मखमली सड़कें बनी हैं। 2003 में केवल 44000 किलोमीटर की सड़कें थीं, आज 5 लाख किलोमीटर से अधिक सड़क बन चुकी हैं। 2003 से पहले 2-3 घंटे भी बिजली नहीं आती थी और आज पूरे प्रदेश के हर गांव में पूरे दिन बिजली रहती है। 2003 से पहले केवल 5 हज़ार मेगावाट बिजली बनती थी, आज 25 हज़ार मेगावाट बिजली बनती है । पहले पूरे राज्य में केवल 7 हज़ार डॉक्टर थे आज 51 हज़ार डॉक्टर हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार शून्य की सरकार थी और भाजपा की सरकार पुण्य की है। हमने झूठ-लूट की जिस सरकार का ट्रेलर 15 महीनों में देखा था, इस बार उसकी पिक्चर को बंद कर देना है।

 

*कांग्रेस कहती थी ‘तिजोरी खाली है’, भाजपा कहती है ‘बहन तिजोरी तुम्हारी है’*

 

सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का इकलौता प्रदेश है, जहां हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाईं और लागू की गई हैं। महिलाओं एवं बहनों के लिए लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, तीर्थ दर्शन योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं बनाईं गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कभी पैसा ना होने का रोना नहीं रोया। कमलनाथ कहते थे ‘बहन तिजोरी खाली है’ हम हमेशा कहते हैं ‘बहन तिजोरी तुम्हारी है’। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने मध्यप्रदेश की तकदीर व तस्वीर बदलकर रख दी है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की तो मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भी 6 हज़ार रुपये देने की घोषणा कर दी। सिंधिया ने कहा कि शिवराजजी की सरकार ने 2300 करोड़ से अधिक का ब्याज भरकर किसानों को डिफॉल्टर होने से बचा लिया।

 

*क्या कपड़े फाड़ने वालों के हाथों में सत्ता सौपेंगे?*

 

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस के एक पूर्व मुख्यमंत्री दूसरे पूर्व मुख्यमंत्री को कहते हैं कि गाली खाने के लिए तुम्हें पावर ऑफ अटॉर्नी दे दी है। टिकट वितरण के मामले में कहते हैं कि जाओ पूर्व मुख्यमंत्री के कपड़े फाड़ो। कांग्रेस के एक महासचिव ने कहा कि ये जोड़ी जय-वीरू की जोड़ी है। मैं नहीं कह रहा, कांग्रेस महासचिव खुद कहते हैं कि ये चोर हैं। क्या ऐसे लोगों को आप सत्ता देंगे? ये किसी भी तरह सत्ता पाना चाहते हैं।

 

प्रदेश के उद्योग मंत्री व भाजपा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव बदनावर के भविष्य का चुनाव है। भाजपा के शासन में हमने बदनावर की तस्वीर बदली है। उद्योगो की इकाइयों के स्थापित होने से बदनावर पूरे देश मे चमकने लगा है। खेरवास में लगने वाला एशिया का सबसे बड़ा सोया प्लांट हमारे लिए बड़ी उपलब्धि है। हमने स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। सिविल अस्पताल में सिटी स्कैन, डायलिसिस, सोनोग्राफो आदि की सुविधाएं मिल रही है। दो सीएम राईज स्कूल, बड़े डेम, बैराज समेत पक्की चमचमाती सड़के हमारे बदनावर की उन्नति का प्रतीक है। मेरे पिता की कर्मभूमि है। इसकी मरते दम तक सेवा करते रहूंगा।

 

इसके पहले देर शाम को सिंधिया यहां पुलिस चोकी से कुछ दूर गौशाला के पास बने हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर से उतरे। जहां भाजपा प्रत्याशी राजवर्धनसिंह दत्तीगांव समेत पार्टी कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया। इसके बाद सभास्थल पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, पूर्व विधायक खेमराज पाटीदार, राज्यमंत्री राजेश अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री महेंद्रसिंह पिपलीपाडा चाचू बना, विधानसभा संयोजक मोहनसिंह चौहान, प्रभारी अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष आशाकुंवर सोलंकी, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर मुक़ाती, वरिष्ठ नेता डॉ प्रहलाद सिंह सोलंकी, गुजरात से आए विधायक भारत भाई पटेल, जनपद उपाध्यक्ष ममता पाटीदार, जिला पंचायत सदस्य विक्रम पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश गिरवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जय सूर्या, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जहांगीर लाला, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कुसुम सोलंकी, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, महेंद्रसिंह सक्तावत, ईश्वर कटरा, शांतिलाल सिर्वी, रामेश्वर पाटीदार रमेश पटेल, धर्मेंद्र शर्मा, जितेंद्र जाट, शिवराम सिंह रघुवंशी, अशोक पटेल, रतनलाल पाटीदार, सुषमा पाठक, उमेश पाटीदार, धर्मेंद्र राठौर, मुन्नालाल पटेल, अक्षय शर्मा, नारायणसिंह देवड़ा, नारायणसिंह पटेल, भरत पाटीदार, महेश रावला, सुनील मोदी, राजेद्र सराफ, नजमू बोहरा, प्रेमचंद परमार सहित भाजपा जिला पदाधिकारी व क्षेत्रीय नेता मंचासीन थे। किसान मौर्चे के जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल ने संचालन किया। बिड़वाल मण्डल के अध्यक्ष पवन डोड ने आभार माना। आमसभा के लिए मंडी प्रांगण में बनाया गया सभास्थल पूरा खचाखच भरा हुआ था। सभा को सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। सिंधिया यहां हेलीकॉप्टर से आए थे। किन्तु देर शाम होने से हेलीकॉप्टर सिंधिया को छोड़कर इंदौर रवाना हो गया था। सभा समापन के पश्चात सिंधिया सड़क मार्ग से इंदौर के लिए रवाना हुए।

Related posts

लीड बैंक मैनेजर श्री मुरुड़कर हुए सेवानिवृत

Ravi Sahu

शिव रात्रि पर भगवान भोलेनाथ को चांदी की पगड़ी पहनाई जाएगी

Ravi Sahu

लगायें गये आरोपों को साबित करें,मेरी छवि को बदनाम करने की कोशिश, प्रेम चंद्र बुढ़ार।

Ravi Sahu

शासकीय उत्कृष्ट स्कूल के शिक्षकों एवं बच्चों ने किया श्रमदान

Ravi Sahu

बाईक सहित गड्ढे में जा गिरा युवक एक दिन पूर्व ही किया था आगाह, फिर भी नहीं ली सुध 

Ravi Sahu

राजपुर के जुलवानिया रोड़ पर लाइट की समस्या का निराकरण करने हेतु डाली नई केबल वही करी पेड़ो की कटाई

Ravi Sahu

Leave a Comment