Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

नेपानगर नागरिक साख सहकारी समिति के वर्ष 2022 के धोखाधड़ी प्रकरण में पुलिस ने दूसरे आरोपी संस्था के तत्कालीन लेखापाल को किया गिरफ़्तार

आर्यन शेख़ अय्यूब ज़िला ब्यूरो

बुरहानपुर :- बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश एवं एसडीओपी नेपानगर आयुष अलावा के मार्गदर्शन में नेपानगर पुलिस ने नेपानगर नागरिक साख सहकारी समिति के वर्ष 2022 के धोखाधड़ी प्रकरण में दूसरे आरोपी मुकेश तायड़े को गिरफ्तार कर लिया है सहकारी संस्था में वर्ष 2017 से 2022 के बीच आर्थिक अनियमितता कर संस्था के अमानतदारों की करीबन 8 करोड़ 85 लाख रुपए की राशि के धोखाधड़ी पूर्वक गबन की शिकायत पर उच्च स्तरीय जांचदल के जांच प्रतिवेदन के आधार पर सहकारी संस्था के विभिन्न पदाधिकारीयों संचालकों लेखापाल केशियर कर्मचारियों आदि आरोपियों के विरुद्ध दिसंबर 2022 में थाना नेपानगर पर अपराध क्रमांक 879/22 धारा 420,409,406,34 आईपीसी 58(B), म. प्र. सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 का दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। नेपानगर पुलिस द्वारा संस्था के तत्कालीन संचालक भीमराव वानखेड़े को गिरफ्तार कर लिया गया था। प्रकरण के आरोपी मुकेश पिता सुधाकर तायड़े उम्र 42 वर्ष निवासी मनोज टाकीज के पास नेपानगर द्वारा बुधवार को माननीय नेपानगर न्यायालय में सरेंडर किया गया जिसे नेपानगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से प्रकरण एवं गबन की गई राशि के बारे में पूछताछ की जा रही है

Related posts

रेल्वे इंजीनियर की गुंडागर्दी की शिकायत सूदखोरी के लिए अश्लील मैसेज और जान से मारने की दे रहा धौंस

Ravi Sahu

ठाट बाट मित्र मंडल ने गणेश उत्सव के तहत बनाई आजादी के अमृत महोत्सव की झांकी करेगे वृक्षारोपण

Ravi Sahu

पर्यावरण संरक्षण हेतु मिट्टी के गणेश बनाने का दिया जा रहा है नि:शुल्क प्रशिक्षण

Ravi Sahu

15 मई से 15 जून तक आयोजित होगा युवा जोड़ो अभियान कार्यक्रम जिसके तहत राजपुर से कार्यक्रम प्रारंभ किया

asmitakushwaha

*आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा का परिवहन करते आरोपी को किया गिरफ्तार*

Ravi Sahu

समाजसेवी श्रीमति अरुणा सुदेश राय के सानिध्य में वसुंधरा वेलफेयर फाउंडेशन सीहोर की महिला शक्ति ने देखी फि़ल्म दा कश्मीर फाइल्स

asmitakushwaha

Leave a Comment