Sudarshan Today
ganjbasoda

विश्कर्मा समाज को चाहिए 5-5 टिकट की राजनीतिक भागीदारी

सुदर्शन टुडे गंजबासौदा (नितीश श्रीवास्तव) //

रविवार को श्री विश्वकर्मा महापंचायत की जिला बैठक बरेठ रोड स्थित भगवान् विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित की गई। बैठक में समाज के विकास और राजनीतिक क्षेत्र में विश्वकर्मा समाज की भागीदारी कैसे बढ़े इस पर विचार विमर्श हुआ। आज संपूर्ण मध्यप्रदेश में विश्वकर्मा समाज का कोई विधायक व कोई सांसद नहीं है। विश्वकर्म समाज की राजनीतिक भागीदारी कैसे सुनिश्चित हो ? इस पर समाज ने विचार मंथन किया और यह निर्णय लिया आगामी चुनाव में कोई भी राजनीतिक दल भाजपा या कांग्रेस विश्वकर्मा समाज को 5 – 5 टिकट देती है तो विश्वकर्मा समाज इन राजनीतिक दलों का समर्थन करेगा। समाज उस पार्टी के साथ खड़ी रहेगी।
जिला बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रेम नारायण विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष राम किशोर विश्वकर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी राम नारायण विश्वकर्मा, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष देवेंद्र विश्वकर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष भाग्यश्री विश्वकर्मा, बहन पुष्पा एवं नगर जिले व मंडल के सभी समाज बंधु महापंचायत की जिला बैठक में उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ।
श्री विश्वकर्मा महा पंचायत की बैठक का संचालन धनीराम विश्वकर्मा ने किया एवं आभार व्यक्त राम सिंह विश्वकर्मा ने किया।

Related posts

हमारी राजनैतिक दिशा ठीक हो तभी समाज आगे बढ़ेगा – भूपेन्द्र सिंह दांगी क्षत्रिय संघ के स्वागत समारोह को पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने किया संबोधित

Ravi Sahu

जिला पंचायत सामान्य सभा बैठक की संपन्न

Ravi Sahu

चौरसिया उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नियुक्त

Ravi Sahu

60 फीट चौड़ी नजर आने लगी है पाराशरी नदी

Ravi Sahu

घी डालने पर आग बढ़ती है, वैसे ही इच्छाओं की पूर्ति करने पर इच्छायें बढ़ती हैं – मुनि अजित सागर

Ravi Sahu

बुलंद हौसलों की ऊंची उड़ान, ऑल इंडिया गेट परीक्षा में प्राप्त किया तीसरा स्थान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच करेगा नगर गौरव कुलसुम जेेहरा का सम्मान

Ravi Sahu

Leave a Comment