सुदर्शन टुडे शहडोल
शहडोल। बुधवार को कमिश्नर शहडोल संभाग राजीव शर्मा एवं एडीजी श्री डीसी सागर की अगुवाई में ब्यौहारी नगर में तिरंगा सम्मान रैली निकाली गई तथा लोंगो को भारतीय संविधान के प्रति जागरूक किया गया और तिरंगे के इतिहास एवं इसके महत्व की लोंगो को समझाइश दी गई। तिरंगा सम्मान रैली में स्कूली छात्र-छात्राएं, गणमान्य नागरिक शामिल हुए।