Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

बोरदा व सांगवी में बनेगे बैराज उद्योग मंत्री दत्तीगांव ने किया भुमिपूजन

बदनावर। प्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने सोमवार को पश्चिम क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की।इस मौके पर दत्तीगांव ने बोरदा गांव पहुंचकर 1 करोड़ 72 लाख से अधिक राशि से बनने वाले बेराज निर्माण का भूमि पूजन किया। इसके पश्चात मंत्री दत्तीगांव ग्राम सांगवी पहुंचे। जहां 1 करोड़ 62 लाख से अधिक लागत से बनने वाले बैराज के निर्माण का भूमि पूजन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए दत्तीगांव ने कहा कि बैराज निर्माण से सिंचाई का रकबा बढ़ेगा। साथ ही पेयजल की समस्याएं दूर होगी। पश्चिम क्षेत्र में बेराजो के निर्माण से भूजल स्तर भी बढ़ जाएगा। बारिश का पानी तो नदियों में बहकर निकल जाता है। किंतु बेराजो के बनने से यह पानी इसमें संग्रहित हो जाएगा। इससे किसानो को लाभ मिलेगा। दत्तीगांव ने बैराज निर्माण स्थल का अवलोकन भी किया व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह देवड़ा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दिनेश गिरवाल शिवराम सिंह रघुवंशी संजय सिंह मुंगेला योगेंद्रसिंह रघुवंशी बसंत खारोल गोविंद रघुवंशी रामा मुनिया, सोहन सरपंच शंभु वसुनिया के साथ ही सिंचाई विभाग के एसडीओ मयंक पटेल, सांगवी पंचायत सचिव प्रकाश पाटीदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। पंचायत सचिव प्रकाश पाटीदार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related posts

ICE और ICWP द्वारा ग्लोबल एजुकेटर्स सिम्पोजियम एंड अवार्ड्स 🏆2022 में भावना गुप्ता हुई सम्मलित

Ravi Sahu

गुरु नानक देव जी का 553 वे आगमन पूरब मनाया गुरु का अटूट लंगर हुआ

Ravi Sahu

रिटर्निंग अधिकारी एवं नोडल अधिकारियों के साथ निर्वाचन कार्य से संबंधित की गयी समीक्षा

Ravi Sahu

अहिरवार समाज संघ तहसील शाखा सारंगपुर की बैठक सफल हुई

Ravi Sahu

वर्षों से उबड़ खाबड़ रोड का हुआ निर्माण

sapnarajput

शिक्षा दिवस की उपलक्ष में किया अपने गुरुओं का सम्मान

Ravi Sahu

Leave a Comment