Sudarshan Today
bhainsdehi

नगर में सर्द हवाओं ने आमजनों को कपकपाया

 

दिन में भी चौक चौराहों पर अलाव का सहारा लिया लोगो ने

भैंसदेही/मनीष राठौर

भैंसदेही नगर समेत आसपास के क्षेत्र में बुधवार को कड़ाके की ठंड से जनजीवन खासा प्रभावित नजर आया। सुबह नौ बजे तक चारों ओर घना कोहरा छाया रहा और तापमान लुढ़कने से लोग ठंड से बचाव के लिए जतन करते रहे। पिछली शाम से ही सर्द हवा के कारण तेज ठंड का अहसास होने लगा जिसके चलते दिन में आमजन चौक चौराहों पर अलाव जलाते नजर आए। बुधवार को सुबह से ही चारों ओर कोहरा नजर आया साथ मे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।नगर के खेल मैदान व सड़को पर टहलने वाले लोगो ने बताया कि सुबह सात बजे तक कोहरा ऐसा था कि दूर दूर तक कुछ नजर नही आ रहा था। वाहन चालक लाइट जलाकर ही धीरे–धीरे वाहन चलाते रहे।

Related posts

कन्या माध्यमिक विद्यालय में हुआ सूर्य नमस्कार का आयोजन

Ravi Sahu

साधना सिंह चौहान से मिला चिचोलीढाना का प्रतिनिधि मंडल

rameshwarlakshne

विकास यात्रा के दौरान ज.प.अध्यक्ष धुर्वे , ज.प.सदस्य कुमरे ने किया कन्या पूजन

rameshwarlakshne

करोड़ों की लागत से बना नांद्रा जलाशय बना किसानों के लिए मुसीबत का कारण

Ravi Sahu

स्वामी विवेकानंद से सीखें एकाग्रता और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करना : प्राचार्य श्री दवंडे

Ravi Sahu

शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही के विद्यार्थियों ने किया मछली पालन केंद्र का भ्रमण

Ravi Sahu

Leave a Comment