Sudarshan Today
aathnerbaitulbhainsdehibhopal

विकास यात्रा के दौरान ज.प.अध्यक्ष धुर्वे , ज.प.सदस्य कुमरे ने किया कन्या पूजन

विकास यात्रा कार्यक्रम में पात्र हितग्राहियों को वितरित किये हित लाभ प्रमाणपत्र

बैतुल/भैंसदेही ;- बैतुल जिले की भैंसदेही विधानसभा के ग्राम ढेस्का , केरपनी , लायवानी , बोरगांव एव तय रुट चार्ट के हिसाब से विकास यात्रा का भ्रमण प्रत्येक ग्रामो में किया गया। विकास यात्रा के माध्यम से आमजन को सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुवे , हितलाभ वितरण प्रमाणपत्र प्रदान किये जा रहे है। यात्रा के दौरान आठवें दिन ग्राम बोरगांव में विकास यात्रा कार्यक्रम के प्रारम्भ में जनपद अध्यक्ष यसवन्ति धुर्वे एवं जनपद सदस्य सुमित्रा कुमरे द्वारा कन्या पूजन कर उपस्थित जनप्रतिनिधियों के द्वारा विकास यात्रा बोरगांव में निकली गयी। कन्या पूजन पश्चात सरकार की योजनाओं से उपस्थित जनप्रनिधियो ने आम जनता को सम्बोधित करते हुवे रूबरू कराया गया। जिसके बाद योजनाओं के आधार पर पात्र हितग्राहियों को राशन वितरण पात्रता पर्ची , लाडली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र एव अन्य हितलाभ प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। जिसके बाद कलश यात्रा एव ढोल नगाड़ों के साथ विकास यात्रा निकालकर ग्राम में भ्रमण कर आवास योजना में पात्र हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराया गया। इसी दौरान आमजन से रूबरू हो कर उनकी समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकर किया गया।विकास यात्रा में सम्मिलित होकर ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा जल जीवन मिशन की जानकारी से लोगो को अवगत कराया गया। विकास यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व विधायक चौहानं , जनपद अध्यक्ष यशवंती धुर्वे , जनपद सदस्य क्षेत्र क्र 05 सुमित्रा कुमरे , अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सीताराम चडोकार , खाड़े जी , साहू जी, भैंसदेही से भाजपा पार्षद सुज्जुसिह ठाकुर , आईटी जिला सह सयोजक योगेश भुसकुटे , भाजपा नगर मण्डल आईटी सहयोजक ललित छत्रपाल , सहित बड़ी संख्या में भाजपा वरिष्ठ नेता , कार्यकर्ता के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण एव समस्त विभाग के शासकीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। बता दे कि शासन के निर्देशानुसार परम संत शिरोमणी रविदास जी की पावन जयंती पर भैंसदेही विधानसभा में रविवार 5 फरवरी को नगर परिषद भैंसदेही द्वारा विशाल विकास यात्रा का आयोजन रखा गया था। जिसका शुभारंभ नगर के वार्ड क्रमांक 03 माॅ शारदा मंदिर से किया गया था। जिसे विधानसभा के समस्त 357 ग्रामो पहुँचाया जायेगा।

Related posts

मुख्यमंत्री आवास योजना (बीएलसी) में बने हितग्राहियों के आवास खंडहर में हो रहे तब्दील

Ravi Sahu

सिद्धेश्वर धाम प्राचीनशिव मंदिर और गुपतवाड़ा में रही भक्तों की भारी भीड़

rameshwarlakshne

विधायक चंद्रशेखर देशमुख जी के प्रयासों और अनुशंसा से मुख्य मार्ग से जुड़ेंगे मुलताई क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थल 

Ravi Sahu

पुनर्वास के बंगालियों की मांग बंगाली भाषा मैं हूं पढ़ाई थप्पा तहसील डॉक्टर और सहकारी बैंक शुरू करने की गुहार

Ravi Sahu

भोपाल में नाबालिग के साथ छेड़छाड़, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Ravi Sahu

युवा महापंचायत की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता

Ravi Sahu

Leave a Comment