Sudarshan Today
ganjbasoda

चुनरी यात्रा के 22 वर्ष पूर्ण होने पर हुए कई आयोजन

 

सुदर्शन टुडे 9827371124

गंज बासौदा (नितीश श्रीवास्तव) // नगर के मां शारदा सेवा मंडल द्वारा मैहर में नववर्ष के उपलक्ष्य में होने वाली चुनरी यात्रा, जगराता और विशाल भंडारे के आयोजन को 22 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल भंडारे का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। मैहर की नगर पालिका अध्यक्ष के अलावा पूर्व विधायक निशंक जैन सहित अन्य गणमान्य नागरिक आयोजन में सम्मिलित हुए।
मालूम हो कि नगर का मां शारदा सेवा मंडल नव वर्ष के उपलक्ष्य में हर वर्ष लगातार मैहर में जगराता, चुनरी यात्रा और विशाल भंडारे का आयोजन कर रहा है। इस आयोजन में नगर के अलावा सेवा मंडल से जुड़े विभिन्न शहरों के 300 से अधिक मंडल के सदस्य सम्मिलित होते हैं। मैहर में चुनरी यात्रा, जगराते में वैदिक ब्राह्मणों के साथ पंडित रामबाबू भार्गव, हरिनारायण दुबे एवं कुलदीप शर्मा द्वारा पूजन संपन्न कराई गई। मां शारदा सेवा मंडल के संस्थापक मनीष अरोरा ने बताया कि मंडल के द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष मैहर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस बार आयोजन का 22 वां वर्ष था। मैहर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रामबाबू सोनी ने भी आयोजन में शामिल होकर सभी मंडल के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। पूर्व विधायक निशंक जैन ने भी चुनरी यात्रा, जगराता, भंडारे में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरण कर देवीधाम पर कन्याओं का पूजन कर उन्हें चुनरी भेंट की।

काशी के भोजपुरी भजन गायक ने बांधा समां, जिले के कलाकार भी पड़े भारी

रात्रि में मैहर के यात्री क्रमांक एक के परिसर में आयोजित हुए जगराते के दौरान काशी बनारस से आए टी सीरीज के भोजपुरी गायक विकास चौबे द्वारा प्रस्तुत किए गए एक से बढ़कर देवी भजनों ने समा बांध दिया वहीं जिले के अन्य कलाकार नरेश बैरागी, रवि नेमा मिनी चंचल, नीरज शर्मा की टीम ने भी बेहतरीन भजनों की प्रस्तुति देकर सर्द हवाओं के बीच श्रोताओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। खचाखच भरे पंडाल में बाहर से आए अन्य कलाकारों ने भी भजनों और नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अशोक गुप्ता, रामकिशन दुबे, समाजसेवी मनोज गोयल, विनीता गोयल, पुरुषोत्तम महलवार, देवेंद्र गुप्ता, महेंद्र रघुवंशी शिक्षक, भगवान सिंह यादव, गगन दुबे, सौरव शर्मा, संतोष महाराज सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Related posts

पत्रकार मिलन एवं कार्ड वितरण कार्यक्रम संपन्न

Ravi Sahu

राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय शिविर का हुआ समापन

Ravi Sahu

कन्या महाविद्यालय में हेल्थ एंड वैलनेस कार्यक्रम हुआ आयोजित

Ravi Sahu

सांसद ने प्रयागराज एक्सप्रेस ट्रेन के स्टॉपेज हेतु केंद्रीय रेल मंत्री को लिखा पत्र

Ravi Sahu

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में युवा वर्ग ने बढ़ चढ़कर दी अपनी सेवायें संत समाज का सानिध्य पाकर युवा वर्ग हुआ धन्य

Ravi Sahu

हमारी राजनैतिक दिशा ठीक हो तभी समाज आगे बढ़ेगा – भूपेन्द्र सिंह दांगी क्षत्रिय संघ के स्वागत समारोह को पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने किया संबोधित

Ravi Sahu

Leave a Comment