Sudarshan Today
badnagar

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न

 

मनीष बोकड़िया को बनाया गया संयोजक

बदनावर। कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की तैयारियों को लेकर ग्राम कानवन में बैठक संपन्न हुई। 26 जनवरी से 2 माह तक चलने वाले इस अभियान के बारे में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मिलेंगे तथा कांग्रेस की रिती नीति से आम लोगों को अवगत कराते हुए भाजपा की फूट डालो राज करो की नीति व भेदभाव पूर्ण कार्यक्रमों से अवगत कराएंगे। यह कार्यक्रम पार्टी के आह्वान पर देश भर में चलाया जाएगा। इसे भारत जोड़ो यात्रा के विस्तार के रूप में देखा जा रहा है। बैठक में तीनों ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलसिंह पटेल, निरंजनपालसिंह पंवार, सुरेश पाटीदार, वरिष्ठ नेता हरिनारायणसिंह पंवार, शरदसिंह सिसोदिया, डॉ अभिषेकसिंह राठौर टिंकूबना, मनीष बोकड़िया, अभिषेक टल्ला मोदी, आशीष भाकर, भंवरसिंह सिसोदिया, दिनेश रघुवंशी समेत कई नेता मौजूद थे। बैठक में सर्वसम्मति से कांग्रेस के प्रदेश सचिव मनीष बोकड़िया को अभियान का संयोजक बनाया गया। संचालन कैलाश गुप्ता ने किया। कमलसिंह सिसोदिया ने आभार माना।

Related posts

सोमवार को मनाया जाएगा उद्योग मंत्री दत्तीगांव का जन्मोत्सव

Ravi Sahu

बसंतीलाल राठौर का निधन

Ravi Sahu

उन्नति एकेडमी का वार्षिक उत्सव संस्कार संपन्न हुआ

Ravi Sahu

काश्यप विद्यापीठ का 25वां वार्षिक खेल समारोह सम्पन्न

Ravi Sahu

बाइक चोरी का पता नहीं चला

Ravi Sahu

खड़ी बस में लगी आग उठने लगा धुंआ

Ravi Sahu

Leave a Comment