Sudarshan Today
badnagar

सोमवार को मनाया जाएगा उद्योग मंत्री दत्तीगांव का जन्मोत्सव

नगर को होर्डिंग्स लगाकर सजाया जा रहा

बदनावर। प्रदेश सरकार के उद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक राजवर्धन सिंह दत्तीगांव का जन्मदिन यहां 16 जनवरी सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसको लेकर यहां शहर में कार्यकर्ताओं द्वारा उत्साहपूर्वक तैयारियां की जा रही है।जानकारी अनुसार दत्तीगांव सुबह 10 बजे बदनावर आएंगे। जो बड़ी चौपाटी पहुंचेगे। जहां से रैली के रूप कार्यक्रम स्थल चन्द्रलीला पैलेस पहुंचेंगे जहां जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा।कार्यक्रम में बदनावर क्षेत्र के अलावा जिलेभर के पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल होगे। इस मौके पर सहभोज का भी आयोजन रखा गया है। जन्मोत्सव को लेकर यहां कार्यकर्ताओ में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। नगर के बड़ी चौपाटी से लेकर पूरे नगर समेत पेटलावद रोड पर होर्डिंग्स लगाकर सजावटें की जा रही है। बता दे कि दत्तीगांव का जन्मदिन 10 जनवरी को था। किंतु इंदौर में चल रहे ग्लोबल समिट के कारण वहां व्यस्तता होने के कारण वे बदनावर नही आ पाए थे। इस कारण सोमवार को जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

Related posts

52 वाहनों के काफिले के साथ बदनावर से भोपाल के लिए रवाना हुए:- सिसोदिया

Ravi Sahu

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर कांग्रेस की बैठक संपन्न

Ravi Sahu

सीएम राइज स्कूल का भूमि पूजन समारोह कल

Ravi Sahu

खड़ी बस में लगी आग उठने लगा धुंआ

Ravi Sahu

विकास यात्रा ग्राम बखतपुरा पहुंची मंत्री राजवर्धन ने हितग्राहियों को दिए प्रमाण पत्र

Ravi Sahu

महारैली एवं जन आंदोलन मैं पहुंचने के लिए सिसोदिया ने दी विभिन्न गांव में वाहन की सुविधा

Ravi Sahu

Leave a Comment