Sudarshan Today
सिलवानी

महा जनसंपर्क अभियान में घर- घर पहुंच रहे भाजपा कार्यकर्ता भाजपा उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सबसे बड़ी जीत दिलाने कार्यकर्ता उत्साहित

संवाददाता। दैनिक सुदर्शन टुडे

सिलवानी। लोकसभा चुनाव के मतदान का दिन करीब आने के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता सघन चुनाव अभियान में जुट गए है। घर घर जाकर मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान किए जाने को प्रेरित कर रहे है। शनिवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला अनेक कार्यकताओं के साथ महा जन संपर्क अभियान के तहत घर घर पहुंचे तथा मतदाताओं को भाजपा सरकार के द्वारा किए गए विकास व हितग्राही मूलक योजनाओ से अवगत कराया पत्रक भी दिए, तथा 7 मई को होने वाले मतदान में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिका से अधिका मतदान करने का आव्हान किया। ज्ञात रहे कि विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा ने 18 साल तक प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। श्री चौहान 2 बार मुख्यालय सहित तहसील के अनेक ग्रामों का दौरा कर चुके हैं चौहान के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने भी लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं तथा कार्यकर्ताओं से मिलकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पक्ष में मतदान करने का आग्रह कर रहे हैं। हालांकि चौहान यहां से 5 बार सांसद भी रह चुके है, फल स्वरुप उनका नाम परिचय का मौहताज नही है। भाजपा कार्यकर्ता चौहान को प्रदेश की सबसे बड़ी जीत दिलाने को लेकर घर घर जाकर मतदाताओं को भाजपा सरकार की नीति रीति व कराए गए विकास से अवगत करा रहे है।

Related posts

जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने हितग्राहियों को वितरित किए पीवीसी आयुष्मान कार्ड

Ravi Sahu

रमपुरा खुर्द में युवक ने घर में लगाईं फांसी, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया विवेचना में

Ravi Sahu

2 अक्टूबर गांधी जयंती पर 310 फलदार वृक्षों का किया वृक्षारोपण।

Ravi Sahu

तेज रफ्तार डंपर ने मारी सब्जी से भरी पिकअप को टक्कर

Ravi Sahu

विदिशा में आयोजित संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी-कर्मचारी प्रतियोगिताओं में रायसेन और सिलवानी के प्रतियोगिताओं ने परचम लहराया

Ravi Sahu

पुत्री की आत्महत्या के मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन

Ravi Sahu

Leave a Comment