Sudarshan Today
मध्य प्रदेशसिलवानी

जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने हितग्राहियों को वितरित किए पीवीसी आयुष्मान कार्ड

संवाददाता। सुदर्शन टुडे सिलवानी

राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमियान उन्मूलन एवं पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम सम्पन्न।

सिलवानी। नगर के अटल बिहारी वाजपेयी इनडोर स्टेडियम में शनिवार को राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन एवं पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला व विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक के द्वारा कन्या पूजन और दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में हितग्राहियों को पीवीसी आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। साथ ही शहडोल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन का लाईव प्रसारण भी देखा व सुना गया।इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन का शुभारंभ एवं पीवीसी आयुष्मान कार्ड का वितरण मप्र की धरती से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। कोई भी मरीज धन के अभाव में इलाज से वंचित ना रहे। इसके लिए आयुष्मान भारत योजना प्रारंभ की गई है। जिसमें पात्र हितग्राही मरीज चिन्हांकित निजी अस्पताल में एक साल में पांच लाख रू तक का इलाज निःशुल्क करा सकते हैं। इलाज की राशि सरकार द्वारा दी जाती है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि सरकार द्वारा लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। गॉव-गॉव में स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं, जहां अनेक प्रकार की जांच और इलाज निःशुल्क किया जा रहा है। दवाईयां भी निःशुल्क मिल रही है। कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्याम साहू, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू सोनी, जय बाबू जैन, लखन चंदेल,ओंकार शर्मा, संजू बनारसी, हरिओम शर्मा, सिद्धार्थ समैया, सहित अधिकारी, चिकित्सक तथा नागरिक उपस्थित रहे।

Related posts

रक्त शिविर का हूवा आयोजन

Ravi Sahu

खरगोन पुलिस द्वारा अवैध हथियार खरीद बैचने वालों पर बड़ी कार्यावाही

Ravi Sahu

मध्य प्रदेश प्रिशिक्षित नर्सेस एसोसिएशन की हुई नवीन पदस्थापना आशा सिंह बनी प्रिशिक्षित नर्सेस एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष 

Ravi Sahu

मंडल अध्यक्ष ने की तौल कांटे की पूजन। किरणवीर वेयर हाउस में होगी चिचोली केंद्र की तुलाई।।

asmitakushwaha

झिरन्या तहसील में नायब तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक राजस्व निरीक्षक एवं 46 पटवारियों के पद वर्षों से रिक्त होने से क्षेत्र के ग्रामीण एवं कृषक जन परेशानी भुगत रहे है

Ravi Sahu

जिला न्यायालय परिसर में रक्तदान शिविर सम्पन्न

Ravi Sahu

Leave a Comment