Sudarshan Today
Other

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला कमेटी का चुनावी सभा में शामिल हुए मंत्री आलमगीर आलम

2024 का लोकसभा चुनाव इस देश का दशा-दिशा तय करेगा: मंत्री आलम
शकील अहमद। लोहरदगा

लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत नारी स्थित धुर्वा मोड़ मैदान में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनावी सभा कार्यक्रम का आयोजन अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अंसारी की अध्यक्षता की गई। इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग मंत्री आलमगीर आलम, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत, अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी, प्रदेश प्रभारी उमैर खान व अन्य पहुंचे। जिसे आदिवासी परम्परागत तरीके से स्वागत कर मंच तक लाया गया, जहां शॉल ओढ़ा कर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि देश आज जो गंभीर स्थिति से गुजर रहा है, उसे 2024 का लोकसभा चुनाव इस देश का दशा-दिशा तय करेगा। लोकतंत्र के ढांचा को मजबूत बनाने के लिए जो हमें वोट का अधिकार मिला है उसे उपयोग जरूर करें और अपने हक अधिकार के लिए वोट करें। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत को वोट देकर राहुल गांधी का हाथों को मजबूत करें। उन्होंने कहा 2019 में विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को वोट देकर हमें झारखंड में जिताया औऱ कोविड का दौर आ गया और इसके बाद हमारी सरकार ने विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड सहित अन्य विकास के कार्य किये गए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आवास देना बंद कर दिया तो हमने अबुआ आवास देने का कार्य किया। उन्होंने कहा आने वाले 13 मई को सबसे पहले बूथ केंद्र पहुंचकर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत के पक्ष में वोट करें। इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही लोगों की सभी समस्याओं पर कार्य किये जाएंगे। अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष मंजूर अंसारी ने शिक्षा के महत्व पर बातें करते हुए कहा कि एक रोटी कम खिलाएं पर अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं, तभी अपने हक हकूक को समझेंगे। संविधान में जो अधिकार मिला है उसे ले सकेंगे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जात-पात की राजनीति करने वाली भाजपा सरकार को इस बार मुंह तोड़ जवाब देना है और उसे इसबार सत्ता से बेदख़ल करना है। इसके लिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत को भारी से भारी मतों में वोट देकर जिताएं। वहीं सुखदेव भगत ने कहा कि इंडिया गठबंधन की लोकप्रियता देखकर भाजपा घबरा गई है इसीलिए हिंदू, मुस्लिम, कब्रिस्तान व मंगलसूत्र की अनर्गल बातें करने लगी है। उन्होंने कहा कि इस बार देश की जनता ने इंडिया गठबंधन सरकार बनाने का मूड बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यक्रम में लोगों को ले जाया जा रहा है, जबकि इंडिया गठबंधन के कार्यक्रम में लोग स्वेच्छा से पहुंच रहे हैं। मौके पर अल्पसंख्यक प्रदेश प्रभारी उमैर खान, हाजी शकील अहमद, अख्तर अली, अत्ताउल अंसारी, मो अली, एस एस रिजवी, रौनक इकबाल, यूनुस अंसारी, फ़हद खान, ऐनुल हक, तौकीर अख्तर, आरती, अरशदुल कादरी, हाजी सिकंदर, साबरत अंसारी, तारिक अनवर, कुदुस अंसारी, नसीम अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।

Related posts

आगामी विधानसभा के भावी प्रत्याशी ने चुनाव तैयारी को लेकर लोगों के साथ की बैठक

Ravi Sahu

शासकीय महाविद्यालय ईशागढ में वृक्षारोपण किया गया

Ravi Sahu

भाजपा की नामांकन रैली मैं उमड़ा जन सैलाब बूथ मतदान केंद्र के कार्यकर्ता पहुंचे नामांकन रैली मै 

Ravi Sahu

जनभागीदारी समिति की बैठक सम्पन्न

Ravi Sahu

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा घर घर दे रहे निमंत्रण

Ravi Sahu

पुलिस परिवार स्वरोजगार योजना “धृति” के संबध मे आयोजित किया गया एक दिवसीय आयोजन 

Ravi Sahu

Leave a Comment