Sudarshan Today
Other

भाजपा की नामांकन रैली मैं उमड़ा जन सैलाब बूथ मतदान केंद्र के कार्यकर्ता पहुंचे नामांकन रैली मै 

सुदर्शन टुडे डिंडोरी

शाहपुरा भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धुर्वे एवं डिंडोरी के विधानसभा प्रत्याशी पंकज तेकाम ने जनता से आशीर्वाद लेकर किया नामांकन ओम प्रकाश धुर्वे ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में ना बिजली थी ना सड़क थी भाजपा की सरकार ने मध्य प्रदेश में विकास की इवारत लिखी पंकज सिंह टेकाम ने कहा की मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान ने बेटियों के लिए एक अनूठी पहल की जिसके माध्यम से प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित हैं भारतीय जनता पार्टी के डिंडोरी जिले की दोनों विधानसभाओं के उम्मीदवारों के नामांकन रैली के पूर्व अवंती बाई चौक बस स्टैंड डिंडोरी में आमसभा का आयोजन किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता के अलावा बूथ शक्ति केंद्र के कार्यकर्ता युवा माता लाड़ली बहने सभा मै उपस्थिति रही सभा के दौरान भाजपा कै शाहपुरा विधानसभा से प्रत्याशी ओमप्रकाश धुर्वे एवं डिंडोरी विधानसभा के प्रत्याशी पंकज सिंह तेकाम ने मंचासीन अतिथियों के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी समर्पित मतदान केंद्र के जेस्ट श्रेष्ठ देव तुल्य कार्यकर्ताओं जनता जनार्दन का आशीर्वाद लिया सभा को संबोधित करते हुए शाहपुरा से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धुर्वे ने मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी के विकास को गिनाते हुए आज प्रदेश को सबसे तेज विकसित होने वाला राज्य बताया एमपी के मन में मोदी मध्य प्रदेश को सबसे विकसित राज्य बनाएंगे मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश मे आज 24 घंटे बिजली दी शानदार सड़कें दी मैं डिंडोरी जिले की बात कर रहा हूं डिंडोरी जिले में सड़कों का जाल बिछा हुआ है शिक्षा में सुधार हुआ है आज 13 कॉलेज हो गए हैं कांग्रेस के समय मात्र दो कॉलेज हुआ करते थे गांव में स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा भी बद्तर थी आज भाजपा के राज में 11 कॉलेज एवं दो मॉडल कॉलेज डिंडोरी जिले में है स्कूल की बात करें तो जगह जगह हमने हाई स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल जगह-जगह खोल दिए हैं आदिवासियों के लिए पेसा एक्ट कानून बनाया जिसमें आदिवासियों के लिए जल जंगल जमीन का अधिकार दिया साथ ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार में युवाओं के लिए सीखो कमाई योजना लाडली लक्ष्मियों के लिए 12वीं पास होने पर लैपटॉप एवं स्कूटी दी जा रही है यह सब भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही संभव हो पाया है देश के 60 सालों में सिर्फ कांग्रेस की सरकार ने जनता को छालने का काम किया है इसके अलावा कुछ भी काम नहीं किया है कांग्रेस सरकार कभी भी किसानों का हित नहीं चाहती थी लेकिन हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में किसान खुशहाल है किसानों को किसान सम्मन निधि वृद्धो को सम्मान महिलाओं को सम्मान मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने वृद्ध माता पिता को तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत तीर्थ करवा रहे हैं अब ट्रेनों के अलावा हवाई जहाज में भी यात्रा करवाई जाएगी सभा में उपस्थित डिंडोरी विधानसभा भाजपा के प्रत्याशी पंकज सिंह तेकाम जनता जनार्दन से आशीर्वाद लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में मध्य प्रदेश को एक सशक्त प्रदेश बताते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं। महिलाओं के लिए बेटियों के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत बेटी लखपति बन रही है तथा हर बहन अब लाडली बहना योजना से आर्थिक आत्मनिर्भर बन रही‌ है। अभी लाडली बहनो के खाते मे 1250 रूपए आते हैं और ये बढ़कर 3 हजार हो जायेंगे लेकिन ऐसा तब होगा जब‌ भाजपा की सरकार बनेगी। बीच मे झूठ का‌ सहारा लेकर कमलनाथ मुख्यमंत्री बन गये और उन्होंने संबल योजना‌ बंद कर दी, कन्यादान योजना‌ का पैसा देना बंद कर दिया, कर्ज माफी के नाम पर किसानों से झूठ‌‌ बोला,  ऐसे झूठे और भ्रष्टाचारी लोग फिर से वोट मांगने आपके बीच आयेंगे और आपको बरगलाया जायेगा लेकिन आप अडिग रहना और दोनो सीटों पर भाजपा का विधायक बनाकर हम सबका‌हांथ मजबूत करना‌ । हम आपकी हितों की रक्षा करने के लिये अंतिम‌ सांस तक डटे रहेंगे। कहकर जनता से आशीर्वाद मांगा कार्यक्रम मै जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया ने सभा मे उपस्थित जनसमूह एवं मतदान बूथ केंद्र के देव तुल्य कार्यकर्ताओं से दोनों विधानसभा के लिए जीत का आशीर्वाद देने की अपील करते हुए जनसमूह का स्वागत अभिनन्दन किया। हजारों की जन सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया ने कहा कि आज हमारे जिले की दोनों विधानसभाओं के उम्मीदवार अपना नामांकन भरने जा रहे हैं जिसमे आप सभी साक्षी बने हैं। आपका आशीर्वाद हमारी पार्टी को मिले मै यही निवेदन आपसे कर रहा हु साथियों मैं यह बात बड़े ही गर्व के साथ कहना चाहता हूं कि जहां हमारे पूर्वजों ने हमारे आराध्य भगवान राम की नगरी अयोध्या और भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा को विदेशी आक्रांताओं से लुटते और टूटते हुये‌ देखा‌ और हम सब कितने भाग्यशाली हैं कि फिर‌ से रामलला का भव्य मंदिर बनते हुये देख रहे हैं। आज देश मै यदि भाजपा की सरकार न होती तो ये कभी संभव ना था ? ये आपके दिये आशीर्वाद का परिणाम है कि नरेंद्र मोदी जैसे नेता हमारे प्रधानमंत्री हैं और उनके नेतृत्व मे राष्ट्र आज वैश्विक महाशक्ति के रुप मे स्थापित हुआ है। देश एवं प्रदेश मे प्रति व्यक्ति आय मे बढ़ोतरी हुई है और 13 करोड़ लोग‌ गरीबी रेखा से बाहर आ चुके हैं। कोरोना जैसी महामारी से देश को उबार कर पुनः देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का‌ काम‌ हमारी सरकार ने किया है। किसानों को सक्षम बनाया, लाखों करोड़ का निवेश लाकर रोजगार के अवसर पैदा किये, तीनों सेनाओं को सशक्त बनाना, देश को महाशक्ति के रुप मे स्थापित किया ये सब‌ भाजपा की सरकार ने करके दिखाया है। आतंकवाद की नसें तोड़ कर रख दीं, आतंकवादियों को उनके घर मे घुस कर मारा ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। मध्यप्रदेश 2003 के बंटाधार कांग्रेस की सरकार मै मध्य प्रदेश बीमारू राज्य हुआ करता था हमरी सरकार ने आज प्रदेश को सबसे तेज विकसित होने वाला राज्य बना दिया है मध्यप्रदेश मे आज 24 घंटे बिजली है, शानदार सड़कें हैं, किसान खुशहाल है तथा महिलाएं सुरक्षित हैं लेकिन ऐसा तब होगा जब‌ भाजपा की सरकार बनेगी। बीच मे झूठ का‌ सहारा लेकर कमलनाथ मुख्यमंत्री बन गये और उन्होंने संबल योजना‌ बंद कर दी कर्ज माफी के नाम पर किसानों से झूठ‌‌ बोला,  ऐसी कांग्रेस के लोगों को हमें बाहर का रास्ता दिखाना है एवं मध्य प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाना है नामांकन रैली की आमसभा में उपस्थित कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री जय सिंह मरावी ज्ञानदीप त्रिपाठी, नगर परिषद की अध्यक्ष सुनीता सारस, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. सुनील जैन कैलाशचंद जैन पूर्व विधायक डीसी उरैती पूर्व विधायक सी एस भवेदी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया के के सोनी राजेन्द्र पाठक विधानसभा संयोजक सुरेंद्र दुबे विधानसभा प्रभारी शाहपुरा कृष्णा सिंह परमार डिंडोरी विधानसभा प्रभारी मनोहर ठाकुर भाजपा नेत्री पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति धुर्वे जिला उपाध्यक्ष सुशीला मार्को दिलीप ताम्रकार महेश पाराशर मनोहर सोनी बद्री प्रसाद साहू प्रीतम मरावी इंद्रावती धुर्वे जिला मंत्री अनुराग गुप्ता कीर्ति गुप्ता मनका बनवासी जिला मीडिया प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चौकसे जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन जिला सोशल मीडिया संयोजक पवन शर्मा आईटी संयोजक राहुल पांडे जिला मीडिया सह प्रभारी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश धूमकेतु अनुसूचित जाति की जिला संयोजक परशुराम नागेश आशीष बेस सभी मंडल अध्यक्ष गण महामंत्री भारतीय जनता पार्टी समर्पित सभी जेस्ट बाई श्रेष्ठ देव तुल्य कार्यकर्ता पदाधिकारी मतदान केंद्र के कार्यकर्ता बंधु तथा अन्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक संपन्न

Ravi Sahu

पांढुरना शहर के हर कोने में चल रहा आईपीएल का सट्टा,लगा रहे लाखो का दांव शहर में आईपीएल का सट्टा चल रहा बड़े पैमाने में

Ravi Sahu

बलात्कार के आरोपी और अवैधानिक तरीके से नियुक्त प्रोफेसर राकेश सिंह को किया गया निलंबित

Ravi Sahu

किस्को में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का पंचायत एवं बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक

Ravi Sahu

कमिश्नर और एडीजीपी ने देर रात पाली पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी

Ravi Sahu

जिला पंचायत अध्यक्ष पहुंचे किसानों के बीच खराब हुई फसल के सर्वे के अधिकारियों को दिया निर्देश

Ravi Sahu

Leave a Comment