Sudarshan Today
Other

किस्को में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का पंचायत एवं बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक

इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने को लेकर बनाई गई रणनीति

लोकसभा 2024 का चुनाव मोदी तानाशाह वर्सेस भारत की आम जनता का है: सुखदेव भगत

शकील अहमद। लोहरदगा

लोहरदगा जिले के किस्को में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कमेटी की ओर से किस्को एवं प्रखण्ड के पंचायत एवं बूथ स्तरीय समीक्षा बैठक प्रखंड अध्यक्ष युनुस अंसारी की अध्यक्षता में की गई। जिसमें विशेष रूप से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत की जीत सुनिश्चित करने को लेकर विचार विमर्श की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी सुखदेव भगत के अलावे कई कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिसे माला पहनकर स्वागत किया गया औऱ बैठक शुरू करते हुए बुथवार समीक्षा की गई। जिसमें पिछला लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के मिले वोट की समीक्षा करते हुए आगामी चुनाव में औऱ बेहतर करने पर रणनीति बनाई गई। मौके पर सुखदेव भगत ने आगामी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 कार्यकर्ताओं का चुनाव है। कार्यकर्ता बूथ स्तर ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करें और जीत सुनिश्चित करने को लेकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि जहां बूथ कमेटी पूर्ण रूप से गठन नहीं हो पाया है वहां जल्द से जल्द कमेटी को पूर्ण कर चुनाव पर फोकस करें। उन्होंने कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान की रक्षा को लेकर है। यह चुनाव मोदी तानाशाह वर्सेस भारत की आम जनता की बीच की चुनाव है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को शत प्रतिशत अपने कर्तव्य के प्रति खरा उतारते हुए जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्य करें। उन्होंने भाजपा कि मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले अपने गिरेबाँ पर झांक कर देखें, भाजपा में शामिल होते ही भ्रष्टाचारी भाजपा के वाशिंग मशीन में धूल कर पाक हो जाते हैं। मौके पर मौके पर जिला अध्यक्ष सुखेर भगत, कार्यकारी जिला अध्यक्ष हाजी शकील अहमद, प्रदेश प्रतिनिधि डॉ अजय नाथ शाहदेव, कांग्रेस अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष मुजम्मिल अंसारी, प्रदेश महासचिव रौनक इकबाल, बेलश तिर्की, बीस सूत्री अध्यक्ष सामूल अंसारी, पेशरार प्रखंड अध्यक्ष विनोद सिंह खेरवार, बीस सूत्री अध्यक्ष रविंद्र सिंह, सुखमनी लकड़ा, पंचम राम, कुद्दुस अंसारी, राजेंद्र यादव, मनीष कुजूर, शेख सादिक, कबीर अंसारी, नसीम अंसारी, तबरेज अंसारी पंचायत अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

आकाशी बिजली से एक युवक की मौत दूसरा घायल

Ravi Sahu

कांग्रेस नेता ने किया कई गाँव का किया दौरा पीड़ित किसानों से की मुलाकात,खेतों पर जाकर खराब फसल का किया निरीक्षण

Ravi Sahu

ग्राम पंचायत परस्वाहा ओर झरौली में हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन 

Ravi Sahu

रोजगार मेला का आयोजन 14 को अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए

Ravi Sahu

ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस मीडिया सेल के ग्लोबल महासचिव बनें प्रेम कुमार

Ravi Sahu

सर्दियों में एसी बंद होने पर भी रेलवे उसका चार्ज क्यों लेता है?

Ravi Sahu

Leave a Comment