Sudarshan Today
बैतूल

युवा कांग्रेस ने उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का पुतला फूंका।* *उनके इस्तीफे की मांग की

*युवा कांग्रेस ने उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का पुतला फूंका।*
*उनके इस्तीफे की मांग की।*

भैंसदेही/मनीष राठौर

भैंसदेही। मध्य प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित ट्वीट करने के मामले को लेकर एमपी की सियासत गर्म है। विवादित ट्वीट को लेकर मंगलवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम के उपस्थिति में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राहुल छत्रपाल,विधानसभा अध्यक्ष महेश थोटेकर के नेतृत्व में बस स्टैंड भैंसदेही पर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका।
दरअसल 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि- गणतंत्र दिवस की परेड में नेताजी सुभाष चंद्र बोस थे, सरदार वल्लभभाई पटेल थे। परेड में ना तो देश के फर्जी पिताजी थे, ना ही देश के फर्जी चाचा थे.. ना लोहे की महिला थी, ना ही कंप्यूटर के आविष्कारक थे। परेड में काशी विश्वनाथ की झांकी थी, देवी वैष्णो देवी की झांकी थी, सनातन संस्कृति का नजारा था। मेरा देश सही में बदल रहा है, मेरा देश अंग्रेज़ी गुलामों के जबड़ो से निकल रहा है, मेरा देश सही में स्वतंत्र हो रहा है।
पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रामू टेकाम ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में आए दिन भारतीय जनता पार्टी के नेता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं हमारे महापुरुषों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हैं उल्टे-सीधे बयानबाजी करते हैं और शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार अपने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर लगाम लगाने में असमर्थ है हम मोहन यादव के इस गलत टिप्पणी की निंदा करते हैं और शिवराज सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे मंत्री का तत्काल प्रभाव से इस्तीफा लिया जाए। जिससे कि देश में और समाज में अच्छा संदेश जाए और हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित अन्य सभी महापुरुषों का मान और सम्मान बढ़ा रहे।
युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राहुल छत्रपाल,विधानसभा अध्यक्ष महेश थोटेकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में नाथूराम गोड़से की विचारधारा फल फूल रही है जिसके जिम्मेदार भारतीय जनता पार्टी एवं नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान है।
युवा कांग्रेस महापुरुषों का अपमान जरा भी बर्दाश्त नहीं करेंगी।
प्रदर्शन करते समय प्रमुख रूप से कांग्रेस सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष रानू ठाकुर,पूर्व पार्षद अफरोज भाई,कांग्रेस सेक्टर अध्यक्ष नरेश मोहरे,विधायक प्रतिनिधि सुभाष मोहरे,एनएसयूआई प्रदेश सह सचिव मोहित राठौर,विधानसभा अध्यक्ष सागर सिंह चौहान,आदित्य लिखितकर, गजानन आठवेकर,शोयेब पठान,श्रीराम चड़ोकार,वासुदेव बारस्कर,सूरज गांवडे, कुशल अनेराव,रोहित मोहरे,विराज धोटेकर,फैजान पठान,रामाधर हरशूले,कवल कुमरे,सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

नगरीय निकायों की मतगणना के दौरान मोबाइल का उपयोग रहेगा प्रतिबंधित

Ravi Sahu

मानव सेवा धर्म भी और कर्तव्य भी – आशुतोष”” “”ठंड में पढ़ाई का न हो नुकसान इसलिए बच्चो को वितरण किए स्वेटर एवं टोपे””

Ravi Sahu

एस.डी.एम एवं अन्य ने प्रशासन अधिकारियों ने स्वयंसेवकों को प्रिंटेड टीशर्ट बांटकर किया नुक्कड़ नाटक अभियान का शुभारंभ

manishtathore

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद आठनेर के निर्देशन में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति धनोरा एवं सी एम सी एल डी पी के छात्रों के द्वारा

Ravi Sahu

जिले भर के पत्रकारों ने मिलकर मनाया आईएफडब्लूजे का स्थापना दिवस

Ravi Sahu

गौवंश तस्करों के वाहन राजसात करें,10 साल की सजा का हो प्रावधान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय मोहन जी यादव को लिखा पत्र

Ravi Sahu

Leave a Comment