Sudarshan Today
khargonमध्य प्रदेश

भाजपा नेताओं के द्वारा जोर-शोर से प्रचार करने के बाद भी 200 लोग रहे उपस्थित

सुदर्शन टूडे न्यूज ब्यूरो चीफ खरगोन

 

आज झिरनिया विकासखंड मुख्यालय पर केंद्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री भारत सरकार नई दिल्ली श्री फग्गन सिंह कुलस्ते एवं राज्यसभा सांसद डॉ सुमेर सिंह सोलंकी खंडवा लोकसभा के क्षेत्रीय सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल क्रांतिवीर टंट्या मामा की जनजाति गौरव यात्रा लेकर झिरनिया पधारे इस अवसर पर भाजपा नेत्री श्रीमती नंदा ब्राह्मने ने एवं पूर्व विधायक श्री धूल सिंह डावर ने आदिवासी संस्कृति के अनुरूप स्वागत सत्कार किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ श्री सुमेर सिंह सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में पेसा एक्ट नहीं लागू कर पाई हमारी भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पेसा एक्ट लागू करके आदिवासी भाइयों को इनका हक दिलाने का प्रयास किया सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी उक्त भाषण दोहराया वही केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि हमारी सरकार ने आदिवासी महिलाओं को राष्ट्रपति बनाया है और हमारी पार्टी निरंतर आदिवासी समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं किसी आदिवासी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा और न्याय किया जाएगा कार्यक्रम में विकासखंड मुख्यालय के समस्त विभागों के प्रमुख एवं कर्मचारी अधिकारी व पुलिस प्रशासन भारी संख्या में तैनात रहा वहीं भाजपा के कुछ नेता मंच के नीचे खड़े नजर आए गौरव यात्रा का प्रचार प्रसार खूब करने के बाद भी आदिवासी समुदाय की उपस्थिति नगण्य रही सिर्फ भाजपा समर्पित आदिवासी सरपंच जनपद सदस्य एवं कुछ कार्यकर्ता ही कार्यक्रम में उपस्थित रहे भाजपा से विधायक की अपनी अपनी उम्मीदवारी जता रहे समस्त प्रत्याशी लक्ष्मी मौरे गुलाब सिंह वास्कले मास्टर मनोज मौरे मंडल अध्यक्ष बिहारीलाल मोरे जिला पंचायत सदस्य जिंदर सिंह बडोले पूर्व सांसद प्रतिनिधि नंदा ब्राह्मण एवं पूर्व विधायक धूल सिंह डावर सहित मंच पर सक्रिय रहे और राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री के आसपास मंडराते हुए नजर आए लेकिन राज्यसभा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री अपने अपने भाषण खत्म होते ही गौरव यात्रा लेकर निकल पड़े। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह राठौड़ सुभाष पवार जितेंद्र पाटीदार चंद्र सिंह वास्कले कृष्णकांत रोकड़े विजय महाजन पूर्व मंडल अध्यक्ष टेबल राम चौहान वरिष्ठ भाजपा नेता जिंदर सिंह भाटिया जितेंद्र सिंह तोमर सुंदर बारसे जनपद अध्यक्ष तेर सिंह भाई जनपद उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल अ ज जा जिला महामंत्री संजय मौरे आसाराम बिल्लोरे अशोक सोनी जनपद सदस्य फजीत भास्करे शिक्षक मनोज मौरे सचिव गुलाब सिंह वास्कले विकास शर्मा सुधीर यादव प्रीतम गिरी गोस्वामी अशोक अग्रवाल तीरथ भाटिया सिमरन भाटिया जैमिक पटेल मोंटी भाटिया टिंकू जयसवाल आदि भाजपा के सक्रिय नेता जरूर विशेष रूप से उपस्थित रहे वही कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल अध्यक्ष श्री मामराज पवार ने किया।

 

कार्यक्रम की विशेष झलकियां:-

 

1. भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री विधायक तक आदिवासी जननायको को खूब किया जा रहा प्रचार-पसार लेकिन फिर भी आदिवासी समुदाय भाजपा के मंसूबों पर पानी फेरता नजर आ रहा है।

 

2. कार्यक्रम में भाजपा नेताओं में देखी गई गुटबाजी भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य मंच से नीचे ही खड़े रहे

 

3.कार्यक्रम में मंच पर बैठने वालों की लगी होड़ जिससे कई भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को मंच पर जगह नहीं मिली तो उन्होंने नीचे ही खड़े रहकर कार्यक्रम का को देखना पड़ा।

 

4. भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य लोगों की उपस्थिति रही नगण्य जिससे पांडाल रहा खाली…

 

5.केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय प्रशासन तक के अधिकारी रहे मुस्तैद वहीं कर्मचारियों की उपस्थिति कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं से अधिक देखी गई…

 

6.पब्लिक को रिझाने के लिए राज्यसभा सांसद ने गाय आदिवासी गीत…

Related posts

मुख्यमंत्री जन समस्या निवारण

Ravi Sahu

कोरोना महामारी के नए वेरिएंट से निपटने के लिए जिला अस्पताल में की गई मॉकड्रिल

Ravi Sahu

भूजल के उपकरणों का उपयोग करना एवं इससे होने वाले फायदे जिसमें बर्षा मापी भूजल उपकरणों की हमें जानकारी होनी चाहिए-मास्टर ट्रेनर राम कुशवाहा

Ravi Sahu

31 अगस्त को निकलेगी गणेश जी की शोभायात्रा हुई बैठक लिए निर्णय

Ravi Sahu

रेड रोज स्कूल ने लहराया मध्यप्रदेश में परचम

Ravi Sahu

 *बदनावर व्हाया रूनिजा,काछीबड़ौदा मार्ग के आजु-बाजू घने पेड़ होने से एक्सीडेंट का खतरा बढ़ा* 

Ravi Sahu

Leave a Comment