सुदर्शन टुडे संवाददाता दिनेश तिवारी सीहोर
सीहोर। राजपूत समाज धर्मशाला एवं श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के तत्वाधान में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी राजपूत समाज का दीपावली मिलन समारोह आज दिनांक 30 अक्टुबर 2022, दिन रविवार को दोपहर 12 बजे आयोजित किया जावेगा। जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सिसोदिया के द्वारा की जावेगी। उक्त आयोजन में सामाजिक महिला मण्डल एवं बालक-बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक आयोजन भी किया जावेगा। जिसमें समाज के सामाजिक बन्धुओं को सहपरिवार उपस्थित होने की अपील की गई है। अपील करने वालों में प्रमुख रूप से ठाकुर गोविन्द सिंह सिसोदिया, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, किशोर सिंह सिसोदिया, प्रेमनारायण सिंह परमार, ठाकुर रामसिंह चौहान, प्रहलाद सिंह राठौड़, अर्जुन सिंह राठौड़, जगमोहन सिंह चौहान सहित समाज के सभी वरिष्ठजन शामिल हैं।