सारनी। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर 1 से लेकर 36 वार्डों में प्रचार प्रसार का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में सभी ने अपने अपने स्तर पर अपने पत्ते बिछाना शुरू कर दिया है। वहीं वार्ड नंबर 36 की बात करें। तो पिछले 15 वर्ष से टनाटन जाट का वार्ड नंबर 36 पर कब्जा है। ऐसे में भाजपा के ही किशोर महोबे या उनकी पत्नी, मीनाक्षी महोबे को भाजपा से उस वार्ड में टिकट लेना एक बड़ी चुनौती है। और उससे भी बड़ी चुनौती चुनाव जीतना। क्योंकि पिछले 15 वर्षों से जनता ने एक ही चेहरे को पहचाना। अब उस 15 वर्ष के इतिहास को बदलना बड़ी चुनौती होगी। लेकिन किशोर महोबे ही वार्ड नंबर 36 के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। अब पार्टी का निर्णय क्या होता है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। क्योंकि एक और 15 वर्ष से लगातार विजई पार्षद, तो दूसरी तरफ किशोर महोबे जैसा बड़ा चेहरा। इन दोनों को लेकर पार्टी में टिकट के लिए संशय बना हुआ है। और दोनों ही चेहरे को निराश करना पार्टी के लिए घातक साबित हो सकता है।वही मीनाक्षी किशोर महोबे की बात की जाए तो 2012 से लेकर 2017 तक नगर पालिका अध्यक्ष के पद पर पदस्थ रही। उनका कार्यकाल भी ऐतिहासिक रहा। ऐसे में जनता का रुझान महोबे परिवार की ओर ज्यादा है। फिर आने वाले कुछ दिनों में स्पष्ट हो जाएगा कि वार्ड नंबर 36 से भाजपा का चेहरा कौन होगा। दशरथ सिंह जाट, किशोर महोबे या फिर मीनाक्षी महोबे। यदि इस बार वार्ड नंबर 36 के पार्षद में बदलाव होगा तो संभावना व्यक्त की जा रही है कि पूरे 36 वार्ड में आमूलचूल परिवर्तन होगा।