सुदर्शन टुडे के लिए खरगोन से शाहिद खान की रिपोर्ट
नगर पालिका परिषद् खरगोन तथा सहयोगी संस्था ओम साईं विज़न की टीम द्वारा समस्त दुकानदारों एवं नागरिकों को 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध की जानकारी दी गयी। टीम द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक पुर्णतः प्रतिबंधित हैं। इस बारे में समस्त नागरिकांे एवं बाजारों में दुकानदारों को कपडे की थैली का उपयोग करने समझाइस दी गई। वहीं टीम द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करते हुए पाए जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही के बारे में भी जानकारी दी गयी। नगरपालिका सीएमओ श्रीमती प्रियंका पटेल के निर्देशानुसार तथा स्वास्थ अधिकारी श्री प्रकाश चित्ते के मार्गदर्शन में सहयोगी संस्था ओम साई विज़न की टीम द्वारा आम नागरिकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग ना करते हुए कपडे की थैली का उपयोग करने के लिए समझाया गया।