Sudarshan Today
रायसेन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि पर्व का शुभारंभ:गुरु पुष्य और सिद्धि योग से शुरू होंगी गुप्त नवरात्र

चंद्रेश जोशी सुदर्शन टुडे रायसेन

रायसेन।आषाढ़ गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ गुरु पुष्य योग एवं सिद्धि योग में 30 जून गुरुवार को होगा। यह नवरात्रि पूरे नौ दिन की रहेंगीं। 8 जुलाई शुक्रवार के दिन भड़ली नवमी के अबूझ मुहूर्त के साथ गुप्त नवरात्र का समापन हो जाएगा। ज्योतिषाचार्य एवं धर्मशास्त्री पं. ओमप्रकाश शुक्ला ने बताया कि आषाढ़ शुक्ल पक्ष नवरात्र को गुप्त नवरात्रि महोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष आषाढ़ शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 29 जून बुधवार के दिन सुबह 8.22 बजे से हो जाएगा। यह तिथि दूसरे दिन गुरुवार को सुबह 10.49 बजे तक रहेगी। अत: सूर्य व्यापिनी तिथि की प्रधानता होने के कारण आषाढ़ शुक्ल पक्ष गुप्त नवरात्रि का प्रारंभ 30 जून गुरुवार से माना जाएगा। बन रहा पुष्य योग नक्षत्र, इस वर्ष नवरात्र के दिन पुष्य नक्षत्र एवं गुरुवार होने के कारण गुरु पुष्य योग बन रहा है। इसके साथ-साथ सिद्धि योग की भी निष्पत्ति हो रही है। ज्योतिषशास्त्र में गुरु पुष्य योग को मुहूर्तराज की भी संज्ञा दी जाती है। शुभ योगों के कारण गुप्त नवरात्र का महत्व और अधिक बढ़ गया है।.

 

 

Related posts

प्री- मानसून की धुआंधार एंट्री:24 घंटे में हुई 19 मिमी बारिश, शहर की सड़कों पर भरा पानी,ठेकेदार जिंदल हरियाणा की फोरलेन सड़क चौड़ीकरण की खुली पोल,बीच सड़क गली कूचों में बरसात का पानी मार रहा हिलोरे, दो पहिया तीन पहिया चालक हो रहे परेशान, जिम्मेदार अधिकारी बने खामोश

Ravi Sahu

कल शिवराज सरकार आदिवासी गौरव दिवस मनाएगी, दीवानगंज के पुलिस चौकी लोकार्पण

Ravi Sahu

रामलीला मेला में आज राम सीता विवाह की मनमोहक प्रस्तुति

Ravi Sahu

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने रायसेन में जिला पदाधिकारी एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लीदिए ज़रूरी टिप्स

Ravi Sahu

बागी प्रत्याशी बिगाड़ेंगे भाजपा कांग्रेस पार्षद पद के प्रत्याशियों का चुनावी गणित

Ravi Sahu

रायसेन मिट्टी बचाने 24 देशों की मोटरसाइकिल से 30,हजार किलोमीटर यात्रा कर भारत पहुंचे

asmitakushwaha

Leave a Comment