Sudarshan Today
पचोरमध्य प्रदेश

श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठाकर इंद्र देव के कोप से गोकुल वासियों की रक्षा की -पंडित धर्म ध्वजाचार्य जी महाराज

पचोर (हरीश भारतीय) सुदर्शन टुडे।

 

नगर में हनुमान सेवा समिति वा सुंदरकांड पारायण समिति भोजपुरीया एवं समस्त नगर वासी के तत्वाधान में श्री राम भक्त हनुमान मंदिर पचोर पर श्रीमद् भागवत महापुराण कथा एवं निशुल्क 13 कन्याओं के विवाह का आयोजन होगा। कथावाचक श्रीश्री 108 पंडित धर्म ध्वजाचार्य जी महाराज मानस महारथी भगवान भूषण ज्योतिष भास्कर विंध्याचल धाम मिर्ज़ापुर उत्तरप्रदेश ने कथा के पांचवें दिन मंगलवार को श्री कृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पूजा का वर्णन किया। उन्होंने गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार गोवर्धन पर्वत को उठाकर भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र देव के कोप से गोकुल वासियों की रक्षा की थी। इसके अलावा और भी बताया कि कैसे बाल गोपाल ने अपनी अठखेलियों से अपने बाल स्वभाव के तहत मंद-मंद मुस्कान व तुतलाती भाषा से सबका मन मोह रखा था। उन्होंने और कहा कि
सधाा सुख केवल भगवान के चरणों में है। भगवान के सम्मुख और उनके शरणागत होने को ही भागवत कथा है। भागवत कथा से कल्याणकारी और कोई भी साधन नहीं है इसलिए व्यस्त जीवन से समय निकालकर कथा को आवश्यक महत्व देना चाहिए। भागवत कथा से बड़ा कोई सत्य नहीं है। भागवत कथा अमृत है। इसके श्रवण करने से मनुष्य अमृत हो जाता है। आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि 7 दिसंबर को 13 कन्याओं का निशुल्क विभाग होगा एवं भागवत समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इस अवसर पर थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा महेश मालवीय दुर्गा प्रसाद शर्मा मामा जगदीश पाराशर एसएन गहलोत रामेश्वर शर्मा रमेश कारपेंटर जगदीश वर्मा मनीष यादव कर्नल संजय तिवारी सुनील मित्तल बिहारी लाल रुहेला भागीरथ जायसवाल रामप्रसाद जायसवाल दुर्गा प्रसाद विश्वकर्मा गोपाल प्रसाद श्री वल्लभ गुप्ता शर्मा राजेश भारतीय प्रदीप सक्सेना राजेंद्र कुशवाहा दीपक दुबे मुकेश तिवारी करण यादव खेमचंद साहू राधेश्याम कुशवाहा शैलेंद्र शर्मा मोंटू सक्सेना मुकेश विजयवर्गीय संजय यादव रामू गुप्ता श्रीमती कल्पना उपाध्याय कुसुम भारतीय विनती जुलानिया दीपिका जायसवाल रीना जायसवाल मिथिलेश यादव निधि यादव अवंतिका नगर पूजा यादव प्रियंका यादव मंजू विजयवर्गीय विनीत वर्मा सुनीता यादव आदि की उपस्थिति रही।

Related posts

प्रेस नोट :- *अभाविप की कदवाया कार्यकारिणी का हुआ गठन*

Ravi Sahu

मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज ने शासन से की कर्मचारी पेन्शनरों को मंहगाई राहत स्वीकृत की मांग

Ravi Sahu

15 स्वर्ण 12 रजत 2 कांस्य के साथ मदन महल बंगाली कालीबाड़ी मार्शल आर्ट एकेडमी ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया

Ravi Sahu

एमबीबीएस फाइनल करने पर मुख्यमंत्री का आभार

Ravi Sahu

डिण्डौरी: कक्षा पहली से कक्षा बारहवी तक अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र निःशुल्क बनाये जाएंगे :कलेक्टर रत्नाकर झा

asmitakushwaha

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सांची में रेलवे स्टेशन का 8 करोड़ 50 लाख रू से होगा पुर्नविकास उप मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में सांची में कार्यक्रम सम्पन्न  

Ravi Sahu

Leave a Comment