Sudarshan Today
मध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल सांची में रेलवे स्टेशन का 8 करोड़ 50 लाख रू से होगा पुर्नविकास उप मुख्यमंत्री के मुख्य आतिथ्य में सांची में कार्यक्रम सम्पन्न  

रायसेन, 26 फरवरी 2024

उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास की गंगा बह रही है। आज भारत आर्थिक, भू-राजनीतिक, सामाजिक विभिन्न क्षेत्रों में अभूतपूर्व रूप से सशक्त हुआ है। अधोसंरचना विकास हो या स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा, शहरी विकास हो या ग्रामीण क्षेत्रों का सशक्तीकरण हर आयाम में विकास के सुनियोजित कार्य से देश का कायाकल्प हो रहा है। वह दिन अब दूर नहीं जब भारत विश्वगुरु बनेगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वर्चुअली सांची रेलवे स्टेशन सहित देश में 554 रेलवे स्टेशनों का पुर्नविकास एवं 1500 आरओबी और आरयूबी का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। सांची स्थित रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री मोदी के उद्बोधन तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का लाईव प्रसारण भी देखा गया।

सांसद श्री भार्गव ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सांची रेलवे स्टेशन को पुर्नविकास हेतु शामिल करने के लिए क्षेत्र के नागरिकों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आठ करोड़ 50 लाख रू लागत से सांची रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास होगा, कायाकल्प किया जाएगा। इससे यात्रियों को और अधिक बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा सांची रेलवे स्टेशन के तहत तीन ओवर ब्रिज का शिलान्यास और एक रेल लाइन अंडर ब्रिज का लोकार्पण भी किया गया। सांसद श्री भार्गव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में चहुॅओर विकास की गंगा बह रही है। हर क्षेत्र में विकास के काम किए जा रहे हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग को ध्यान में रखकर सरकार द्वारा योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ पाकर वे विकास की मुख्य धारा में जुड़ रहे हैं।

विधायक डॉ चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सांची रेलवे स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल किया गया है। जिसमें आठ करोड़ 50 लाख रू लागत से सांची रेलवे स्टेशन का पुर्नविकास किया जाएगा। यहां अनेक नवीन सुविधाएं यात्रियों को मिलेंगी। इससे क्षेत्र के आर्थिक और पर्यटन विकास को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम में रेलवे विभाग के डीआरएम ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रायसेन जिले के सांची रेलवे स्टेशन का 8 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से पुर्नविकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। स्थानीय कला-संस्कृति के तत्वों के साथ स्टेशन का आंतरिक सौंदर्यीकरण और विकास, हाईलेवल प्लेटफार्म, स्टेशन पहुंच मार्ग का सुधार, पैदल मार्ग सहित अन्य सुविधायें विकसित की जाएगीं। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में निबंध, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

Related posts

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. विशाल मेश्राम का हुआ स्थानांतरण

Ravi Sahu

खरगोन जिले में अपात्रों को आवास का लाभ दिलाने वाले वाले रोजगार सहायक की कलेक्टर ने की सेवा समाप्त

Ravi Sahu

वृद्ध आशा बाई को नहीं मिला राशन तो कलेक्टर ने दुकान से ख़रीदकर घर पहुँचाया अनाज

Ravi Sahu

खरगोन जिले के रतनपुरमे 328 रोगियों का स्वास्थ परिक्षण कर आयुर्वेद औषधि का किया वितरण

Ravi Sahu

हैंडपम्पों में बढ़ाएं पाइप लाइन, कराएं आवश्यक व्यवस्था बहोरीबंद एसडीएम ने विभिन्न ग्रामों का दौरा कर देखी पेयजल व्यवस्था

Ravi Sahu

छात्र-छात्राओं एवं लोगों को बताया गया पर्यावरण का महत्व पर्यावरण संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

Ravi Sahu

Leave a Comment