Sudarshan Today
नरसिंहगढ़मध्य प्रदेश

रामबाबू साहू बने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष

नरसिंहगढ़ । आगामी विधानसभा चुनावों से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में मजबूती प्रदान करने के लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। वहीं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का गठन जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है I जिसमे जिला अध्यक्ष की अनुशंसा अनुसार जिले की कार्यकारिणी भी घोषित की जा रही है। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश के प्रभारी रणवीर सिंह जी रावत, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पचवार्या द्वारा पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं मंडल अध्यक्षों की कार्यकारिणी गठित की है। जिसमें रामबाबू साहू को नरसिंहगढ़ मंडल की कमान सौंपी गई है। वहीं इस मौके पर नरसिंहगढ़ भाजपा मंडल द्वारा पुष्प माला से बस स्टैंड पर स्वागत किया। एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की । इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पचवार्या, पूर्व विधायक मोहन शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल खत्री, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बाबूलाल साहू,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरव सोनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राठौर, भाजपा नेता एवं साहू समाज नरसिंहगढ़ अध्यक्ष अरविंद साहू, मुकेश साहू, मनोज जड़िया, अभिषेक सक्सेना, मोहित मालवीय, थान सिंह गुर्जर, बद्री पहलवान, राजू जड़िया, राजकुमार वर्मा, मुकेश अग्रवाल, ज्वाला प्रसाद बुंदेला, विनोद विजयवर्गीय, सुदीप शर्मा, अंकित साहू, हेमंत नामदेव, सनी बाथम, शुभम शर्मा, अनूप साहू सत्यम शर्मा, करण सिंह, जय सिंह चावड़ा, गगन सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, मनोज साहू, अनिल बिहानी, रवि साहू, प्रवीण गुर्जर सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे I

Related posts

◆ जिला पंचायत कांग्रेस और जनपदों में गोंडवाना को मिला ताज

Ravi Sahu

आगरा कैंट स्टेशन के बाहर ऑटो और टैक्सी चालकों ने दिया माननीय रेल मंत्री जी के लिए ज्ञापन

asmitakushwaha

जीत पर बोलीं स्मृति ईरानी, सामाजिक न्याय की दृष्टि से पीएम मोदी ने हमेशा मातृशक्ति को बिंदु बनाया, यह जीत उसका ही परिणाम है

Ravi Sahu

उज्जैन के तराना मे*स्वीप अंतर्गत कायथा महाविद्यालय के छात्रों को दिलवाई मतदान करने की शपथ*

Ravi Sahu

महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

Ravi Sahu

जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन का उदासीन रवैया

Ravi Sahu

Leave a Comment