Sudarshan Today
नरसिंहगढ़मध्य प्रदेश

रामबाबू साहू बने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष

नरसिंहगढ़ । आगामी विधानसभा चुनावों से पूर्व भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में मजबूती प्रदान करने के लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। वहीं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का गठन जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है I जिसमे जिला अध्यक्ष की अनुशंसा अनुसार जिले की कार्यकारिणी भी घोषित की जा रही है। इसी बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश के प्रभारी रणवीर सिंह जी रावत, पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पचवार्या द्वारा पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं मंडल अध्यक्षों की कार्यकारिणी गठित की है। जिसमें रामबाबू साहू को नरसिंहगढ़ मंडल की कमान सौंपी गई है। वहीं इस मौके पर नरसिंहगढ़ भाजपा मंडल द्वारा पुष्प माला से बस स्टैंड पर स्वागत किया। एवं सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की । इस दौरान भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण पचवार्या, पूर्व विधायक मोहन शर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल खत्री, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष बाबूलाल साहू,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरव सोनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राठौर, भाजपा नेता एवं साहू समाज नरसिंहगढ़ अध्यक्ष अरविंद साहू, मुकेश साहू, मनोज जड़िया, अभिषेक सक्सेना, मोहित मालवीय, थान सिंह गुर्जर, बद्री पहलवान, राजू जड़िया, राजकुमार वर्मा, मुकेश अग्रवाल, ज्वाला प्रसाद बुंदेला, विनोद विजयवर्गीय, सुदीप शर्मा, अंकित साहू, हेमंत नामदेव, सनी बाथम, शुभम शर्मा, अनूप साहू सत्यम शर्मा, करण सिंह, जय सिंह चावड़ा, गगन सक्सेना, अभिषेक सक्सेना, मनोज साहू, अनिल बिहानी, रवि साहू, प्रवीण गुर्जर सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे I

Related posts

बेमौसम बारिश से ईंट भट्टों को भारी नुकसान पकने के पहले ही पानी में गल गईं ईंट

Ravi Sahu

विवाह वर्षगांठ पर नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा

Ravi Sahu

सरपंच संघ की अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला लखन मंडलोई को सर्वसम्मति से किया नियुक्त* 

Ravi Sahu

प्राइम अकैडमी राजपुर ने मनाया विश्व स्वास्थ्य दिवस डॉक्टर मंसूरी ने दी जानकारी किया बच्चों का स्वास्थ्य का चेकअप

asmitakushwaha

लाडली बहना योजना के तहत कार्यक्रम का किया जुलवनिया में आयोजन

Ravi Sahu

नगर परिषद पार्षद के लिए 15 वार्डों के लिए 120 नामांकन हुए दाखिल,27 सितंबर को होगा मतदान कांग्रेस से चेतना दीक्षित तो भाजपा से,शाशि ताम्रकार ने पर्चा किया दाखिल

Ravi Sahu

Leave a Comment