Sudarshan Today
JHANSIJHASI

राजनीतिक, शिक्षा के दलाल नही, चुने शिक्षा, शिक्षक कल्याण हेतु विचार और सिद्धांतवादी –

 

रिपोर्ट – इं अरुण साहू (तहसील संवाददाता सुदर्शन टूडे मऊरानीपुर झांसी)

झांसी – आगामी 30 जनवरी 2023 को इलाहाबाद – झांसी शिक्षक खंड निर्वाचन क्षेत्र से होने वाले निर्वाचन में अधिकतर प्रत्याशी या तो राजनीतिक दलों से हैं या शिक्षा के व्यवसाई हैं।ऐसे प्रत्याशी शिक्षा या शिक्षकों का व्यापक हित नहीं कर सकते हैं।हमारा संगठन एक विचार व सिद्धांत के साथ,शिक्षा व शिक्षक हितों की आवाज को विधानमंडल में पहुंचाने व विधान मंडल की शक्ति का दुरुपयोग रोकने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में हैं।हमारे संगठन का संकल्प पूर्व की उपलब्धियों की रक्षा कर भविष्य की उपलब्धियों को अर्जित करना है।इसी उद्देश्य से हमारे संगठन ने अपने प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी के रूप में एक युवा संघर्षशील कर्मठ तथा शिक्षक हितों के प्रति समर्पित संवेदनशील एवम कल्पनाशील व्यक्तित्व को प्रत्याशी बनाया है। एक पत्रकार वार्ता में लालमणि द्विवेदी को शिक्षकों का भविष्य बताते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) गुट के प्रदेश अध्यक्ष ने इलाहाबाद -झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के निर्वाचन में विजई बनाने की अपील की ।पत्रकार वार्ता में संगठन के संकल्पों एवम उद्देश्य के विषय में बताया।पत्रकार वार्ता में प्रांतीय उपाध्यक्ष डा.उमेश त्यागी, जय प्रकाश नायक,हीरा लाल गौण,मयंक शुक्ला,जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह,जिलामंत्री संतोष शुक्ल,सत्यप्रकाश त्यागी,अशोक पाटकर उपस्थिति थे। पत्रकार वार्ता में यह बताया कि कल 11 बजे लालमणि द्विवेदी नामांकन करेंगे।

Related posts

युवा समाजसेवी सैयद शफ़ीउलवरा भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के सदस्य मनोनीत

Ravi Sahu

बबीना विधान सभा क्षेत्र के यशस्वी विधायक राजीव सिंह परीक्षा के अनुज राजपाल सिंह जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

Ravi Sahu

राष्ट्रीय लोककला महोत्सव 2022 की स्मृति पत्रिका का हुआ विमोचन मुख्य अतिथि डॉ संदीप सरावगी द्वारा किया गया स्मृति पत्रिका का विमोचन पुस्तक ज्ञान का भंडार ही नहीं मित्र भी हैं: डॉ संदीप सराबगी 

Ravi Sahu

भाजपा किमो के राष्ट्रीय मंत्री ने शिक्षक विधायक के प्रत्याशी के आवास पर पहुंचकर बधाई दी

Ravi Sahu

उप मुख्यमंत्रीजी ने बरूआसागर नगर की मठ मंदिरों की समस्याओं के निस्तारण के लिए ठोस कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

Ravi Sahu

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय झांसी में सीटीजन चार्टर लागू करने की मांग…

Ravi Sahu

Leave a Comment