Sudarshan Today
टैकनोलजीदेशमनोरंजनराजनीतिलोकलविदेशव्यापार

अशोकनगर में किसानों का डर: हल्की बारिश के साथ गिरे ओले, धनिया-सरसों की फसलों को नुकसान, ठंड का कहर शुरू

अशोकनगरएक घंटा पहले

कॉपी लिंकअशोकनगर में मौसम का बदलाव। - Dainik Bhaskar

अशोकनगर में मौसम का बदलाव।

जिले में बुधवार से रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। बीती रात जिले में बारिश के साथ चने के आकार के ओले भी गिरे। ओलों के चलते धनिया और सरसों की फसल को नुकसान हुआ। किसानों को चिंता सताने लगी है।

शुरुआती दौर में मावठे की बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश थमने का नाम ही नहीं ले रही। लगातार तीन दिन की बारिश के बाद अब किसानों को चिंता सता रही है। शुक्रवार शाम को सर्द हवाओं के साथ के साथ हल्की बारिश भी हुई। जिले के शाढ़ौरा समेत कई जगह लगभग एक मिनट तक चने के आकार के ओले गिरे हैं। शनिवार सुबह से ही सर्द हवाएं शुरू हो गई हैं। दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस है।

बुधवार रात हुई बारिश के बाद राजपुर में ओलावृष्टि हुई थी। बीती रात शाढ़ौरा में ओले पड़े। जिससे अब किसानों को चिंता सताने लगी है। मावठे के बारिश से नुकसान होने का भय बना हुआ है ।

खबरें और भी हैं…

Related posts

हवाई जहाज की 1st क्लास इकॉनोमी क्लास और Business Class में क्या अंतर होता है

Ravi Sahu

कार्यकर्ताओं की ताकत से पंचायत एवं निकाय चुनाव

Ravi Sahu

क्षमता से अधिक भूसे के ट्रक एवं ट्रैक्टर ट्राली शहर का कर रहे हैं यातायात प्रभावित

asmitakushwaha

गरीब विकलांग व्यक्ति के घर में अज्ञात व्यक्ति ने चोरी की घटना को दिया अन्जाम

Ravi Sahu

निःशुल्क नेत्र परिषण शिविर का आयोजन किया गया

Ravi Sahu

नरसिंहगढ़ रियासत के महाराज ,नरसिंहगढ़ विधायक श्री मंत राज्यवर्धन सिंह जी के भानुनिवास पर पहुंचकर भाजपा मंडल बोड़ा के कार्यकर्ताओं ने दीपावली पर्व की शुभकामनाए दी*

Ravi Sahu

Leave a Comment