Sudarshan Today
टैकनोलजीदेशमनोरंजनराजनीतिलोकलविदेशव्यापार

ग्रामीण इलाकों में फैला कोरोना: उज्जैन 65 मरीज पॉजिटिव, 10 महिदपुर, 1 नागदा का, पॉजिटिविटी रेट 3.15%

उज्जैनएक घंटा पहले

कॉपी लिंक

उज्जैन में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। कोरोना शहरी क्षेत्र से निकलकर ग्रामीण इलाकों में भी पहुंच गया है। शुक्रवार देर रात जारी कोरोना बुलेटिन के अनुसार उज्जैन जिले में 65 मरीज कोरोना पॉजिटिव आए हैं। इनमें 54 मरीज उज्जैन, 10 महिदपुर और एक मरीज नागदा का है।

इसके पहले महिदपुर और बड़नगर में उज्जैन से अपडाउन करने वाले दो प्रोफेसर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। लेकिन वे अब दोनों ही पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

पॉजिटिविटी रेट 3.15%

उज्जैन में कोरोना की पॉजिटिविटी दर 3.15% तक पहुंच गई है। शुक्रवार को 2058 मरीजों की रिपोर्ट आई। इसमें से 65 मरीज पॉजिटिव आई है। कोराना काल में अब तक 5 लाख 88 हजार 234 सेंपल की जांच की गई। इसमें से अब तक 19 हजार 323 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह कुल जांच रिपोर्ट का 3.28% है।

191 एक्टिव केस, 182 होम आइसोलेट

उज्जैन में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 191 हो गई है। इनमें से 182 मरीज होम आइसोलेट हैं। 6 मरीजों का उपचार माधवनगर डिस्पेंसरी में बने कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। जबकि 3 मरीजों का उपचार इंदौर के अस्पतालों में चल रहा है। 14 एक्टिव मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें होम आइसोलेट से छुट्‌टी दे दी गई।

खबरें और भी हैं…

Related posts

बेटमा में 21 कन्याओं को विवाह सामग्री दी गई क्षेत्रीय विधायक विशाल जगदीश पटेल द्वारा लगातार क्षेत्र की कन्याओं को कन्या विवाह सामग्री दी जा रही है

asmitakushwaha

जितेंद्र यादव बने सांसद प्रतिनिधि

Ravi Sahu

पंजाब में सरकार बनने पर तिरंगा यात्रा

asmitakushwaha

बरूआसागर नगर पालिका द्वारा चला गया अतिक्रमण अभियान

Ravi Sahu

40 करोड़ की लगभग लागत से बनेंगा सीएम राइज स्कूल

Ravi Sahu

बच्चे न केवल शिक्षित हों बल्कि कानूनी जानकारियों के प्रति जागरुक हों :न्यायाधीश नीलेश यादव

asmitakushwaha

Leave a Comment